Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने पूर्व मंत्री भरत सिंह को दी श्रद्धांजलि

    7 months ago

     

    कोटा। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कोटा जिले की सांगोद पंचायत समिति के ग्राम पंचायत कुंदनपुर में पूर्व पंचायती राज मंत्री भरत सिंह के निधन पर उनके पैतृक गांव कुंदनपुर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

    ईमानदारी और सुचिता के पक्षधर थे भरत सिंह:

    मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि भरत सिंह राजनीति में ईमानदारी और सुचिता के पक्षधर थे। उन्होंने सदैव भ्रष्टाचार का विरोध किया और ईमानदार रहते हुए राजनीति में आदर्श प्रस्तुत किया। मंत्री दिलावर ने स्वर्गीय भरत सिंह के जेष्ठ पुत्र भगवती सिंह और गंगा सिंह को अपनी संवेदना प्रकट करते हुए सांत्वना दी।

    भगवती सिंह ने सुनाई दिल को छू लेने वाली बात:

    स्वर्गीय भरत सिंह के जेष्ठ पुत्र भगवती सिंह ने मंत्री मदन दिलावर को बताया कि पिता भरत सिंह जी मदन दिलावर जी की प्रशंसा किया करते थे। विशेष कर शिक्षा मंत्री श्री दिलावर द्वारा स्कूलों में मोबाइल पर प्रतिबंध लगाने और वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित करने तथा पंचायतों में प्रतिदिन सफाई पर जोर देने की भरत सिंह तारीफ किया करते थे।

    मंत्री मदन दिलावर ने की श्रद्धांजलि अर्पित:

    मंत्री मदन दिलावर ने स्वर्गीय भरत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी। उन्होंने अपने जीवन में कई आदर्श प्रस्तुत किए जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेंगे।

    इस अवसर पर मौजूद रहे कई गणमान्य व्यक्ति

    इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे जिन्होंने स्वर्गीय भरत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री मदन दिलावर ने स्वर्गीय भरत सिंह के परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि वे इस दुख की घड़ी में उनके साथ हैं।

    Click here to Read More
    Previous Article
    कोटा में मंत्री मदन दिलावर का औचक निरीक्षण: गंदगी देख भड़के
    Next Article
    Why Are Healthy People Dying Young? 💔Wrong Diet, Sudden Heart Attacks, Pollution, Stress🔥

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment