Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पाली में योगमय हुई सुबह : कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने किया योगाभ्यास

    1 hour ago

    -जिला प्रभारी मंत्री व नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा भी हुए शामिल

    पाली। जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के तत्वावधान में लखोटिया उद्यान में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय योग कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष "स्वस्थ आयु के लिए योग" थीम पर आयोजित इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्र जोराराम कुमावत ने शिरकत की और स्वयं प्राणायाम व विभिन्न आसनों का अभ्यास कर नागरिकों को निरोगी रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगरीय विकास मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा उपस्थित रहे। उनके साथ ही पाली जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक मोनिका सैन, नगर परिषद पाली के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र बोहरा, पूर्व विधायक ज्ञान चंद परख और भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी ने भी अग्रिम पंक्ति में बैठकर योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों के विद्यार्थी और आम नागरिकों ने भाग लेकर लखोटिया उद्यान को योगमय बना दिया।

     

    सामूहिक योगाभ्यास और संकल्प

    योग प्रशिक्षकों ने निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार उपस्थित जनसमूह को ताड़ासन, वृक्षासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया। कार्यक्रम के अंत में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने सभी उपस्थित जनों को दैनिक जीवन में योग अपनाने और समाज को व्यसनमुक्त व स्वस्थ बनाने की शपथ दिलाई। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी विभागों और योग संस्थाओं का आभार व्यक्त किया गया। आज पाली का यह पावन लखोटिया उद्यान इस बात का गवाह बन रहा है कि योग किसी एक व्यक्ति या वर्ग का नहीं, बल्कि पूरी मानवता को जोड़ने का माध्यम है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज पूरी दुनिया भारत की इस सनातन संस्कृति का लोहा मान रही है और योग आज एक वैश्विक आंदोलन बन चुका है। इस वर्ष हमारे योग दिवस की थीम है-'स्वस्थ आयु के लिए योग'। इसका सीधा अर्थ यह है कि जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़े, हमारा शरीर और मन कमजोर न हो, बल्कि योग के माध्यम से हम जीवन के अंतिम पड़ाव तक सक्रिय, ऊर्जावान और आत्मनिर्भर बने रहें।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    योग से ही निरोग रहेगा शरीर: राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment