Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पाली व सुमेरपुर में रिको करवाएगा 773 लाख के विकास कार्य

    2 months ago

    सुमेरपुर/पाली। रिको आगामी दिनों में पाली व सुमेरपुर के नया गांव, मण्डिया रोड, पाली तथा सुमेरपुर के जाखानगर व अणगौर में 773 लाख रुपए के अनेक विकास कार्य करवाएगा। इसके लिए कार्यों की निविदाएं आमंत्रित की जा चुकी है। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि सुमेरपुर के जाखानगर व अणगौर औद्योगिक क्षेत्र में रिको 251 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों को करवाएगा। सुमेरपुर औद्योगिक क्षेत्र में आने वाले अणगौर में आगामी वित्तीय वर्ष में सड़क सुदृढीकरण, आरसीसी बॉक्स कल्वर्ट एवं नालियों के निर्माण हेतु 160 लाख रुपए निविदा आमंत्रित की जा चुकी है। वहीं, सुमेरपुर औद्योगिक क्षेत्र के ही जाखानगर में सड़कों के नवीनीकरण के लिए 91 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी। 

    इसी तरह औद्योगिक क्षेत्र नया गांव, पाली में भी 325 लाख रुपए की लागत से डामर रोड व नालियों का निर्माण तथा औद्योगिक क्षेत्र मण्डिया रोड, पाली में एचटी एवं एलटी लाइन के उन्नयन का कार्य 197 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। साथ ही नया गांव के कर्मिशियल कॉम्पलैक्स में साढे 8 लाख रुपए की लागत से एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। वहीं, नया गांव कर्मिशियल कॉम्पलैक्स में साढे 13 लाख रुपए की लागत से बिजली की लाइन बिछाई जाएगी। सभी कार्यों के टेंडर हो चुके हैं, जल्द ही कार्य प्रारंभ किए जाएंगे।

    आपको बता दें लंबे समय से व्यापारियों की ओर इस औद्योगिक क्षेत्रों में विकास कार्यों को लेकर मंत्री कुमावत के समक्ष मांग उठाई जा रही थी। व्यापारियों की भावनाओं को मंत्री कुमावत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व उधोग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ इस सम्बन्ध में अवगत करवाया था। इन कार्यों की स्वीकृति पर मंत्री कुमावत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का धन्यवाद ज्ञापित किया।

    औद्योगिक क्षेत्रों को मिली इस सौगात पर अणगौर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश परिहार, सचिव देवीप्रसाद लाखोटिया, जाख़ानगर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष नारायण कुमावत, उपाध्यक्ष दलीचंद जैन, सचिव भंवर सुथार, भाजपा जिलाध्यक्ष पाली सुनील भंडारी, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि पाली पुखराज पटेल, महेंद्र बोहरा पूर्व जिलाध्यक्ष, नारायण सिंह राजपुरोहित, उगम राज, नरेश मेहता, भंवर चौधरी किसान केसरी, नवल किशोर उप जिला प्रमुख, तेजाराम भायल पूर्व पार्षद, शिवलाल प्रजापत पूर्व पार्षद, महेंद्र मेहता, सुमेरपुर मंडल के मंडल अध्यक्ष रविकांत रावल, सांसद प्रतिनिधि अनोप सिंह राठौड़, जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह परमार, नारायण सीरवी, प्रकाश चौधरी, पार्टी पदाधिकारियों और इंडस्ट्रीज एरिया के व्यापारियों ने मंत्री और क्षेत्रीय विधायक जोराराम कुमावत का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

    Click here to Read More
    Previous Article
    शिक्षा सचिव का शिक्षा सुधार पर फोकस, स्थानीय नवाचार पर दिया जोर
    Next Article
    कांग्रेस द्वारा AI समिट का विरोध राष्ट्रहित के विरुद्ध – शंकर गोरा

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment