Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    शिक्षा सचिव का शिक्षा सुधार पर फोकस, स्थानीय नवाचार पर दिया जोर

    1 month ago

    — चूरू डाइट में शैक्षिक गुणवत्ता एवं नवाचारों की समीक्षा बैठक आयोजित

    जयपुर/चूरू। शैक्षिक परिदृश्य एवं गुणवत्ता और औसत रैंकिंग सुधार के लिए स्कूल शिक्षा के शासन सचिव कृष्ण कुणाल चूरू जिले के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिले के शैक्षिक परिदृश्य, संस्थागत सुदृढ़ीकरण और विद्यालयों में संचालित नवाचारों की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने जिले की शैक्षिक उपलब्धियों, गुणवत्ता सुधार के प्रयासों एवं प्राथमिकताओं की तथ्यपरक चर्चा की और शिक्षण गुणवत्ता सुधार हेतु वर्कबुक मूल्यांकन, सम्बलन की प्रभावी मॉनिटरिंग एवं आंगनबाड़ी के समस्त बच्चों का 31 मार्च से पूर्व नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

     

    शासन सचिव ने नवाचारों के दस्तावेजीकरण, परिणाम आधारित मूल्यांकन तथा सफल मॉडलों की राज्य स्तर पर विस्तार योग्य रूपरेखा तैयार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिले की औसत रैंकिंग 31 है और इसमें सुधार की गुंजाइश है। उन्होंने अगले माह तक समस्त ब्लॉक औसत रैंकिंग तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।

     

    उन्होंने शैक्षिक गुणवत्ता एवं नवाचारों की व्यापक समीक्षा करते हुए स्थानीय नवाचार, 3R पहल, कोड चूरू, लाइब्रेरी मैनेजमेंट सिस्टम, सेक्टर समीक्षा मीटिंग पोर्टल और अटल टिंकरिंग लैब जैसे नवाचारों पर जोर दिया। साथ ही राजस्थान में पहली बार आयोजित EduHack Churu-2026 हैकाथॉन को एक उल्लेखनीय पहल बताया।

     कृणाल ने जिले की वर्तमान शैक्षिक परिदृश्य और संस्थागत सुदृढ़ीकरण की व्यापक समीक्षा करते हुए संबलन को प्रभावी बनाने हेतु वर्कबुक मूल्यांकन एवं आंगनबाड़ी के बच्चों का 31 मार्च तक अस्थाई प्रवेश सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

     

    इस दौरान जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.संतोष म​हर्षि, डाइट चूरू के प्राचार्य डॉ. गोविंद सिंह राठौड़ सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

     

    *विद्यालयों का औचक निरीक्षण*

     

    इससे पहले कृणाल ने जिले के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया और डिजिटल लर्निंग, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पुस्तकालय सहित अन्य शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संस्था प्रधानों को जिले में औसत रैंकिंग सुधार सहित स्थायी शैक्षिक सुधार सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    Complete Guide on Pregnancy: IVF, Surrogacy, I-Pill Risks | Natural Pregnancy | Dr. Reubina Singh
    Next Article
    पाली व सुमेरपुर में रिको करवाएगा 773 लाख के विकास कार्य

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment