Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पीटीईटी-2026 परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न 84.97 फीसदी परीक्षार्थी हुए शामिल

    2 hours ago

    कुलगुरू प्रोफेसर वर्मा ने सभी सहयोगियों का जताया आभार

    कोटा। राज्य के 944 बीएड कालेजों में प्रवेश के लिए वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पीटीईटी-2026 की प्रवेश परीक्षा 14 जून रविवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। वीएमओयू के कुलगुरू और परीक्षा के मुख्य समन्वयक प्रोफेसर बीएल वर्मा ने बताया कि परीक्षा में कुल 1 लाख 26 हजार 600 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 1 लाख 7 हजार 575 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। परीक्षा में कुल 84.97 फीसदी परीक्षार्थी शामिल हुए। राज्य के कुल 41 जिलों में 300 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। प्रोफेसर वर्मा ने बताया कि जयपुर स्थित वीएमओयू के क्षेत्रीय केन्द्र पर कमांड सेंटर बनाया गया था जहां से राज्य के संवेदनशील केन्द्रों की कड़ी निगरानी की गई। कहीं से किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं मिली। कमांड सेंटर से एआई साफ्टवेयर के जरिए केन्द्रों की स्थितियों का जायजा लिया गया। कुलगुरू प्रोफेसर वर्मा ने बताया कि सभी जिलों का प्रशासनिक स्टाफ और विश्वविद्यालय का स्टाफ मुस्तैदी से परीक्षा केन्द्रों की निगरानी करते रहे। कोटा मुख्यालय से भी परीक्षा केन्द्रों की निगरानी की जाती रही। उन्होंने राज्य सरकार, जिलों के पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा विश्वविद्यालय के समस्त स्टाफ को शुभकामनाएं दीं और परीक्षा में सहयोग के लिए शुक्रिया अदा किया। प्रोफेसर वर्मा ने बताया कि अब जल्द ही परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा और उसके बाद काउंसलिंग शुरू हो जाएगी। जुलाई से बीएड का शैक्षणिक सत्र प्रारंभ हो जाएगा।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    अजमेर में RTLA की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: पुस्तकालयों के विकास और आगामी कार्यक्रमों पर हुई विस्तृत चर्चा
    Next Article
    जद्दोजहद के बाद कॉकरोच जनता पार्टी को पुलिस प्रशासन से मिली अनुमति

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment