Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    रीजनल कॉलेज सीतापुरा में ‘भारत का बोध’ विषय पर युवा संगोष्ठी का आयोजन

    3 months ago

    रीजनल कॉलेज, सीतापुरा, जयपुर के तत्वावधान में युवा संगोष्ठी – “भारत का बोध” विषय पर एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं पाथेय कण के सह-संपादक श्याम सिंह उपस्थित रहे।

     

    अपने सारगर्भित उद्बोधन में श्याम सिंह ने विद्यार्थियों को भारत की सांस्कृतिक चेतना, राष्ट्रबोध, युवा शक्ति की भूमिका तथा सामाजिक दायित्वों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि युवा ही राष्ट्र की दिशा और दशा तय करते हैं तथा भारतीय मूल्यों को आत्मसात कर ही सशक्त भारत का निर्माण संभव है।

     

    युवा संगोष्ठी की अध्यक्षता दीपशिखा ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन डॉ. प्रेम सुराणा ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय संबोधन में युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया तथा इस प्रकार के वैचारिक आयोजनों को समय की आवश्यकता बताया।

     

    कार्यक्रम के दौरान कॉलेज डायरेक्टर एवं प्रोफेसर डॉ. अशोक सिंह शेखावत ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया तथा अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

     

    इस अवसर पर सभी कॉलेजो के प्राचार्यगण, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों विद्यार्थियों और शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति ने संगोष्ठी को विशेष रूप से सफल बनाया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    एनईपी–2020 पर आयोजित एफडीपी के तृतीय दिवस सीखने की प्रक्रिया और कौशल विकास पर रहा विशेष जोर
    Next Article
    साइकोलॉजी एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसः फ्रॉम ऑब्ज़र्वेशन टू रिसर्च विषय पर तीन दिवसीय आर एंड डी अवेयरनेस

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment