Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान के गौरव के दर्शन का साक्षी बना 25 वां कला मेला

    1 month ago

    युवा विद्यार्थियों ने राजस्थान के गौरवशाली इतिहास को उकेरा

    कला मेला-2026 के तीसरे दिवस आज 'राजस्थान का गौरवशाली इतिहास' विषयक तत्स्थलीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय/विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों हेतु किया गया।अकादमी सचिव डॉ.रजनीश हर्ष ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में विभिन्न संस्थानों से लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी सृजनात्मकता को आकार दिया।चित्रकला प्रतियोगिता के निर्णायक समिति में डॉ. मणि भारतीया और श्री विनय शर्मा रहे। 

    *प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा*

    प्रथम स्थान पर कृष्णकांत टोंगरिया

    राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट,जयपुर

    द्वितीय स्थान नंदिनी सुथार,राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट,जयपुर एवं

    तृतीय स्थान मोहित सैनी,सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ

     *पांच सांत्वना पुरुस्कार*

     अक्षिता भदौरिया, अमेठी यूनिवर्सिटी,जयपुर

    भूमिका जांगिड़, विश्वविद्यालय महारानी महाविद्यालय, जयपुर 

    चिराग कुमार,सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ

     शल्य सिंह राठौड़, श्री गोविंद गुरु राज.महाविद्यालय,बांसवाड़ा तथा अन्नू प्रजापत,आकृति एकेडमी ऑफ फाइन आर्ट्स,भीलवाड़ा को प्रदान किया गया।

    सभी विद्यार्थियों को 21 मार्च को समापन समारोह के अवसर पर राजस्थान ललित कला अकादमी द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

    कला मेला संयोजक हरशिव शर्मा ने बताया कि आज कला शिविर के दूसरे दिन राजस्थान के 9 वरिष्ठ कलाकारों ने अपनी कूची से भावों को अपनी व्यक्तिगत शैली में उकेरा।साथ ही डॉ नाथूलाल वर्मा ने फ्रेस्को कार्यशाला के दूसरे दिन रंग बनाने की विधि, प्रक्रिया से लेकर टाइल पर प्रयोग विधि से प्रतिभागियों को अवगत करवाया। हरिशंकर भालोठिया द्वारा कैलीग्राफी कार्यशाला में कैलीग्राफी में काम आने वाले विभिन्न स्टाइल,शेरिफ और कलम होल्डिंग इत्यादि के बारे में प्रायोगिकी द्वारा समझाया।

    भारी संख्या में दर्शकों ने कला मेला का लुत्फ उठाया और कलाकारों की सृजनात्मकता की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

    Click here to Read More
    Previous Article
    फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं एवं ग्रीष्मकालीन जल प्रबंधन की तैयारियों पर दिया जोर
    Next Article
    जयपुर में 'राजस्थान ज्ञान सभा' का आगाज़, विकसित राजस्थान का रोडमैप होगा तैयार

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment