Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं एवं ग्रीष्मकालीन जल प्रबंधन की तैयारियों पर दिया जोर

    1 month ago

    पशुपालन एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

     

    बाड़मेर। पशुपालन एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में फ्लैगशिप योजनाओं एवं बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

     

    बैठक में मंत्री कुमावत ने ग्रीष्मकाल को ध्यान में रखते हुए पेयजल आपूर्ति की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने समर कंटीजेंसी प्लान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए टैंकर प्रबंधन, वैकल्पिक जल स्रोतों की उपलब्धता तथा खराब हैंडपंप एवं नलकूपों की शीघ्र मरम्मत के निर्देश दिए। साथ ही अवैध नल कनेक्शन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

    प्रभारी मंत्री ने बजट घोषणाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए लंबित घोषणाओं के कारणों की जानकारी ली तथा उनके समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बजट वर्ष 2026-27 की घोषणाओं के लिए भूमि आवंटन की स्थिति की भी समीक्षा की और आवश्यक कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने को कहा।

     

    बैठक में पंच गौरव कार्यक्रम की प्रगति, रोहिड़ा के अधिकाधिक पौधारोपण, नमो नर्सरी की तैयारियों एवं पौधारोपण अभियान की स्थिति पर भी चर्चा की गई। मंत्री कुमावत ने किराडू मंदिर के विकास के लिए विस्तृत प्लान तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

     

    संपर्क पोर्टल पर प्राप्त परिवेदनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इसके अलावा राइजिंग राजस्थान के तहत हुए एमओयू की प्रगति तथा एलपीजी की वर्तमान आपूर्ति की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

     

    अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र सिंह चांदावत ने बैठक में पीपीटी के माध्यम से बजट घोषणाओं एवं फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति का प्रस्तुतीकरण दिया।

     

    बैठक में जिला प्रभारी सचिव रोहित गुप्ता, विधायक आदूराम मेघवाल, डॉ प्रियंका चौधरी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद् रवि कुमार, उपवन संरक्षक श्रीमती सविता दहिया, उपखंड अधिकारी यशार्थ शेखर, यक्ष चौधरी, समाजसेवी बालाराम मूंढ, अनंतराम विश्नोई, देवीलाल कुमावत सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी एवं विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

    Click here to Read More
    Previous Article
    राज्य सरकार विकसित राजस्थान@2047 के संकल्प को प्रतिबद्ध - कुमावत
    Next Article
    राजस्थान के गौरव के दर्शन का साक्षी बना 25 वां कला मेला

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment