Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राज्य सरकार विकसित राजस्थान@2047 के संकल्प को प्रतिबद्ध - कुमावत

    1 month ago

    प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने की प्रेस वार्ता

    बालोतरा। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में वर्ष 2024-25 और 2025-26 के बजट में घोषित 95 प्रतिशत कार्य सफलतापूर्वक पूरे कर लिए गए हैं, जबकि शेष 5 प्रतिशत कार्य भी शीघ्र पूरे किए जाएंगे।

     

    प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा ‘मुख्यमंत्री विकसित शहरी एवं ग्राम वार्ड’ अभियान का शुभारंभ किया गया है। यह अभियान नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके तहत प्रदेश के गाँवों और वार्डों के समग्र विकास के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

     

    उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य फोकस ग्रामीण क्षेत्रों को आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि गांवों से शहरों की ओर होने वाले पलायन को रोका जा सके। इसके लिए प्रत्येक गाँव के लिए वर्ष 2047 तक का ‘मास्टर प्लान’ तैयार किया जाएगा, जिसमें आबादी और जरूरत के अनुसार सड़कों का सुदृढ़ीकरण, बिजली व स्वच्छ पानी की उपलब्धता, शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, खेल मैदान, आंगनवाड़ी केंद्र और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

     

    प्रभारी मंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत महिलाओं और युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उन्हें शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़े। सरकार का लक्ष्य है कि 2047 तक राजस्थान का हर गाँव पूरी तरह विकसित होकर शहरों जैसी सुविधाओं से युक्त हो।

     

    उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण विकास योजनाओं को नया स्वरूप देते हुए रोजगार के अवसरों को बढ़ाया गया है। अब रोजगार की अवधि 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन कर दी गई है। साथ ही, कच्चे कार्यों की बजाय पक्के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे स्थायी विकास सुनिश्चित होगा। जल संरक्षण, भू-संरक्षण और कृषि से जुड़े कार्यों को भी योजना में विशेष महत्व दिया गया है।

     

    प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने भरोसा दिलाया कि योजनाओं के सरलीकरण और पारदर्शिता से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों का आधारभूत ढांचा मजबूत होगा। सरकार का उद्देश्य हर ग्रामीण को उसके घर के पास ही सम्मानजनक रोजगार और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    RTE के तहत दाखिले निर्धारित होने से पहले ही निजी स्कूलों द्वारा शुल्क वसूली शुरू — संयुक्त अभिभावक संघ
    Next Article
    फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं एवं ग्रीष्मकालीन जल प्रबंधन की तैयारियों पर दिया जोर

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment