Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान में 10,000 से अधिक गायों के सामूहिक पूजन को ‘न्यू वर्ल्ड रिकॉर्ड’ की मान्यता

    1 week ago

    राजस्थान में 10,000 से अधिक गायों के सामूहिक पूजन को ‘न्यू वर्ल्ड रिकॉर्ड’ की मान्यता

    मल्टीनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (लंदन, यू.के.) द्वारा राजस्थान के भरतपुर स्थित जडखोर गौशाला में आयोजित विशाल ‘गौ माता पूजन’ कार्यक्रम को आधिकारिक रूप से ‘न्यू वर्ल्ड रिकॉर्ड’ के रूप में मान्यता प्रदान की गई है।

    यह जानकारी देते हुए संस्था के इंडिया के सी.ई.ओ. कृष्ण कुमार उपाध्याय ने बताया कि 29 अक्टूबर 2025 को आयोजित इस ऐतिहासिक आयोजन में एक ही स्थान और समय पर 10,000 से अधिक गायों का विधि-विधान से सामूहिक पूजन किया गया, जो अपने आप में अद्वितीय और अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा निर्धारित सभी मानकों के अनुरूप इस आयोजन का गहन परीक्षण एवं सत्यापन किया गया, जिसके उपरांत इसे विश्व रिकॉर्ड के रूप में प्रमाणित किया गया।

     

    उन्होंने आगे कहा कि यह उपलब्धि न केवल एक संख्यात्मक कीर्तिमान है, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं, गौ-संरक्षण के प्रति समर्पण और सामूहिक आस्था का वैश्विक स्तर पर सशक्त प्रदर्शन भी है। इस प्रकार के आयोजन विश्व समुदाय को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

     

    मल्टीनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए राजस्थान के निदेशालय गोपालन एवं समस्त आयोजकों को हार्दिक बधाई देता है और भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक प्रयासों की अपेक्षा करता है।

     

     

     

     

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय, अलवर में प्रो. रमन कुमार दवे कुलगुरु नियुक्त
    Next Article
    NDA बनाम India : बड़े बदलाव की तैयारी! किसके हाथ आएगी अंतिम बाज़ी? | Yugcharan

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment