Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान मदरसा शिक्षा अनुदेशक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

    2 hours ago

    मदरसा बोर्ड सचिव को निलंबित करने और मदरसा पैरा टीचर्स को अविलंब नियमित करने की उठी मांग

    ​सर्वसम्मति से संघ की नई प्रदेश कार्यकारिणी का हुआ गठन; जुल्फिकार अली बने प्रदेश अध्यक्ष

    ​जयपुर, आज प्रातः 11:00 बजे मुस्लिम मुसाफिरखाना (मोती डूंगरी रोड, जयपुर) में राजस्थान मदरसा शिक्षा अनुदेशक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक सैयद मसूद अख्तर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

    ​बैठक के दौरान मदरसा अनुदेशकों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर गहनता से चर्चा की गई। वक्ताओं ने मदरसा बोर्ड की कार्यप्रणाली पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा एडॉप्शन (Adoption) प्रक्रिया पूर्ण होने के बावजूद मदरसा पैरा टीचर्स को अब तक नियमित नहीं किया गया है।

    ​इसके साथ ही, मदरसा बोर्ड कार्यालय से अनुदेशकों की महत्वपूर्ण पत्रावलियों (फाइलों) के गायब होने पर गंभीर चिंता जताई गई। संघ ने इसे सीधे तौर पर मदरसा बोर्ड के सचिव की घोर लापरवाही और उदासीनता करार दिया। बैठक में प्रस्ताव पारित कर राज्य सरकार से मदरसा बोर्ड सचिव को अविलंब निलंबित करने और पैरा टीचर्स के नियमितीकरण की प्रक्रिया को तुरंत पूरा करने की मांग की गई।

    ​प्रदेश कार्यकारिणी का पुनर्गठन

    ​बैठक के दूसरे सत्र में राजस्थान मदरसा शिक्षा अनुदेशक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से पुनर्गठन किया गया, जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ:

    पदमनोनीत पदाधिकारी

    संरक्षक: अमीन कायमखानी

    सह संरक्षक: समीर कुरैशी

    संयोजक: सैयद मसूद अख्तर

    प्रदेश अध्यक्ष: जुल्फिकार अली

    वरिष्ठ उपाध्यक्ष: महबूब मोहम्मद (टोडारायसिंह)

    उपाध्यक्ष: हाकम खान (डेगाना), वसीम अकरम (टोंक)

    महिला उपाध्यक्ष: परवीन बानो

    सचिव इल्मीद्दीन: खिलजी बीकानेर

    कोषाध्यक्ष: फैयाज कादरी (मेड़ता सिटी)

    विशेष नोट: नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष जुल्फिकार अली ने बताया कि आगामी दिनों में कार्यकारिणी का विस्तार कर अन्य जिलों के प्रतिनिधियों को भी संगठन में जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    जयपुर के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, IMS ACE कॉमर्स एवं ह्यूमैनिटीज़ ओलंपियाड का सफल आयोजन
    Next Article
    सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर के दो साल पुरे होने पर सिक्किम प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के कुलसचिव प्रो. रमेश कुमार रावत ने शिष्टाचार भेट कर शुभकामना दी

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment