Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर के दो साल पुरे होने पर सिक्किम प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के कुलसचिव प्रो. रमेश कुमार रावत ने शिष्टाचार भेट कर शुभकामना दी

    2 hours ago

    सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर के 31 जुलाई को दो साल पुरे होने पर सिक्किम प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, गैंगटोक, सिक्किम के कुलसचिव एवं राजस्थान प्रदेश के जयपुर जिले की चोमू तहसील के अशोक विहार कॉलोनी के निवासी प्रो. (डॉ) रमेश कुमार रावत ने रविवार 2 अगस्त को लोक भवन मे सिक्किम के महामहिम राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर से शिष्टाचार भेट कर शुभकामना दी एवं उनसे आशीर्वाद लिया! इस अवसर पर प्रो. (डॉ) रमेश कुमार रावत ने सिक्किम के महामहिम राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का प्रचलित पटका, शॉल पहनाया, गुलदस्ते भेट किये एवं रविंद्र नाथ टैगोर द्वारा रचित राष्ट्रीय गान का फोटो फ्रेम प्रदान किया!

    गौरतलब है कि सिक्किम प्रदेश के अब तक के सभी राज्यपाल मे से सिक्किम के महामहिम राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर एक मात्र ऐसे राज्यपाल है जिन्होंने 75 साल की उम्र मे एक युवा का जोश एवं दम खम रखते हुए, बिना थके निरंतर, मोसम की बिना परवाह किये सर्दी, बारिश, बर्फ बारी, लैंड स्लाईड को दरकिनार करते हुए एक साहसी एवं सच्चे सिपाही एवं सैनिक की तरह सर्वाधिक बार भारत चीन सीमा पर गैंगटोक से 5500 फीट की उचाई से लेकर सबसे अधिक उचाई करीब 19000 फीट की उचाई तक सेना की विभिन्न पोस्ट, पड़ाव, सेना स्थल पर अनेक बार यहाँ जाकर अनेक बार सेना के जवानों से मुलाकात कर नित नए कीर्तिमान स्थापित कर देश दुनिया भर मे अपार देश भक्ति का संदेश आम जनता को दिया! आप ने उनकी आवश्यकता को जाना, सेना का मनो बल बढाया, अनेक सुविधा आप के प्रयासों से उनको उपलब्ध करवाई, सेना के शहीद जवानों की स्मृति मे उनकी मूर्ति स्थापना, इसमारक बनवाए! यह आप की देश की सुरक्षा, सेना की मजबूती के प्रति दूरदर्शिता को तो दिखाती ही हैं, इसके साथ ही आप के नेतृत्व मे सिक्किम की जनता ही नहीं देश की जनता भी भारत चीन सीमा से खुद को सुरक्षित महसूस करती है!

    आप ने इन दो सालों मे सिक्किम लोक भवन के कर्मचारियों के लिए वेल्फेयर के अनेक कार्य, सिक्किम की जनता से सीधा संवाद, सिक्किम के लघु उद्योग को बढावा, सिक्किम की विश्व प्रसिद्ध ओर्गनिक खेती के मॉडल को देश भर मे प्रचलन मे लाने की बार बार अपील एवं प्रयासों की पुर जोर समर्थन की बात विभिन्न मंचों से करना, एक महीने मे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रास्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, उप राष्ट्रपति सी. पी. राधा कृष्णनं का आप के सार्थक प्रयासों से सिक्किम मे आना, सिक्किम की जनता जनार्धन से रू ब रू होना आप का सिक्किम की जनता के प्रति अपार प्रेम को दर्शता है! आप के अनेक जनहित, रचनात्मक के कार्यो, कुशल कार्य शैली के कारण आप इन दो वर्षों मे ही सिक्किम की जनता के बीच आप " ओम जी भाई साहब " के नाम से बहुत लोक प्रिय हो चुके है कि, आप से किसी भी समय सिक्किम की जनता मुलाकात कर अपने विचार सांझा कर सकती है!

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    राजस्थान मदरसा शिक्षा अनुदेशक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
    Next Article
    पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान की राज्य स्तरीय चिंतन बैठक में कहीं

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment