Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की अखिल भारतीय व्यापकता शिक्षकों के लिए होगी कल्याणकारी

    1 week ago

    राजस्थान का सबसे बड़ा शिक्षक संघ हुआ अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा)

    जयपुर। राजस्थान का सबसे बड़ा शिक्षकों का संगठन राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय अब अखिल भारतीय संगठन के रूप में कार्य करेगा।

     

    संगठन के प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने बताया कि राजस्थान में शिक्षा, शिक्षक और शिक्षार्थी हित में कार्य करने वाले प्रदेश के सबसे बड़े शिक्षक संगठन राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) जिसका व्याप 10192 संकुल 402 खंड 45 जिला 22 विभाग 10 संभाग संपूर्ण प्रदेश मे कार्यकारिणी के साथ सक्रिय है जिसकी सदस्मृता प्रदेश मे 2,70,293 व भारतवर्ष मे 13,60,000 है। जो अब परिवर्तित नए नाम अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) के नाम से कार्य प्रारंभ करेगा। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ संपूर्ण भारतवर्ष में शैक्षणिक नवाचार, शोध एवं सामाजिक उन्नयन के साथ ही शिक्षक और शिक्षार्थीयों की समस्याओं के समाधान हेतु आवाज उठाने वाला संगठन है। अब राजस्थान में भी शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत संगठन बन गया है। यह सिर्फ नाम परिवर्तन तक सीमित नहीं है। राष्ट्रीय स्तर पर संगठन की व्यापकता होने से शिक्षकों के कई कार्य सुगम होंगे। संगठन द्वारा विभिन्न प्रदेशों में किए जा रहे नवीन शैक्षणिक नवाचार, शोध आदि का लाभ राजस्थान में भी होगा।

     

    प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा ने कहा कि संगठन संरचना अखिल भारतीय स्तर पर एक ही होने से संगठन संपूर्ण भारतवर्ष में समानरूप से कार्यक्रम करने वाला एक मात्र संगठन होगा। नाम परिवर्तन के लिए राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के 18 व 19 दिसंबर को बांसवाड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया गया। संगठन की स्थाई समिति के निर्णय अनुसार प्रदेश में संगठन ने भारतीय नववर्ष चैत्र प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 से कार्य प्रारंभ कर दिया है। संगठन की आगामी गतिविधियों कार्यक्रम आदि अब अखिल भारतीय योजना और प्रदेश की योजना अनुसार संचालित होंगे।

     

    प्रदेश के समस्त शिक्षकों के लिए जानना आवश्यक है कि संगठन ने सिर्फ नाम परिवर्तन किया है, संगठन की रीति नीति, शिक्षा, शिक्षक और शिक्षार्थीयों के लिए समर्पण और प्रतिबद्धता में कोई कमी नहीं आएगी।

     

    संगठन अब और नवीन ऊर्जा और शक्ति व्यापकता के साथ अखिल भारतीय स्तर तक शिक्षकों के कार्य करेगा। इस अवसर पर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश सभाध्यक्ष संपत सिंहवरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि आचार्य, उपाध्यक्ष महिला सुषमा विश्नोई, प्रदेश मंत्री अमरजीत सिंह, महिला मंत्री गीता जैलिया, अतिरिक्त प्रदेश महामंत्री बसंत जिंदल, कोषाध्यक्ष कैलाश कच्छावा सहित प्रदेश कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारीयों ने कहा कि संगठन नवीन नाम से शिक्षक हित में कार्य करने वाला देश का सबसे बड़ा संगठन बन गया है। यह समय राजस्थान के समस्त शिक्षकों के लिए गौरव का ऐतिहासिक उपहार है। समस्त शिक्षकों में नवीन नाम से कार्य को लेकर अत्यंत उत्साह की लहर है।

    Click here to Read More
    Previous Article
    Shocking Market Predictions: Oil Crisis, War Tension & China-Russia Moves 🔥 | Market Crash Ahead?
    Next Article
    पर्यावरण को बचाने के लिए स्वच्छता एवं पक्षी संरक्षण अति आवश्यक है के के गुप्ता

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment