Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान विश्वविद्यालय के महारानी और महाराजा कॉलेज का स्वामित्व नगर निगम और जेडीए को दिए जाने का भारी विरोध, शिक्षकों कर्मचारियों का विश्वविद्यालय में विशाल धरना

    2 months ago

    राजस्थान विश्वविद्यालय के कांस्टीट्यूएंट कॉलेज महाराजा और महारानी का स्वामित्व जयपुर नगर निगम और जयपुर विकास प्राधिकरण को दिए जाने के सरकारी स्तर पर किए गए गुपचुप निर्णय के भारी विरोध के तहत आज विश्वविद्यालय परिसर के मुख्य द्वार पर विश्वविद्यालय से जुड़े शिक्षकों और कर्मचारियों द्वारा एक विशाल धरना दिया गया, इस धरने में भारी संख्या में विश्वविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे 

    विश्वविद्यालय पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रोफेसर एच एस शर्मा, प्रोफेसर एन के लोहिया प्रोफेसर सोमदेव के नेतृत्व में आयोजित किए गए इस विशाल धरने में राजस्थान विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा नवीन शर्मा ,शिक्षक नेता डॉ डेजी शर्मा, शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ संजय कुमार, डॉ ओम महला, ने धरने को संबोधित करते हुए इस कार्यवाही को विश्वविद्यालय की स्वायत्तता एवं विश्वविद्यालय की संपत्तियों पर सीधा हमला बताया 

    अनेक विश्वविद्यालय के कुलपति रह चुके प्रोफेसर अशोक कुमार,प्रोफेसर बीएम शर्मा,प्रोफेसर रूप सिंह बारेठ, सहित महाराजा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो बी के शर्मा , महारानी कॉलेज की प्राचार्य रह चुकी प्रोफेसर लाड कुमारी जैन ने इस निर्णय का घोर विरोध करते हुए इसे तुरंत निरस्त किए जाने की मांग रखी 

    भारी संख्या में इस अवसर पर उपस्थित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों के साथ कर्मचारियों ने भी बड़े उत्साह के साथ भाग लिया कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार यादव, कर्मचारी नेता मोहम्मद मुस्तफा, कर्मचारी नेता लक्ष्मण सेन, कर्मचारी नेता तोलानी सहित अन्य कर्मचारी नेताओं ने इस धरने को संबोधित किया 

    विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी रहे डॉ भूपेंद्र सिंह शेखावत ने इस अवसर पर महारानी कॉलेज और महाराजा कॉलेज के संबंध में गुपचुप तरीके से हुए इस स्वामित्व के स्थानांतरण को लेकर मिली सूचना और उसके बाद प्रारंभ किए गए अभियान की विस्तार से जानकारी दी.

    Click here to Read More
    Previous Article
    राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की चुनाव प्रबंधन कार्यशाला एवं सर्वोदय संकल्प शिविर का आयोजन
    Next Article
    एजुकेट गर्ल्स ने 18 वर्षों के प्रभाव का उत्सव मनाया और दीक्षांत समारोह में प्रगति शिक्षार्थियों को सम्मानित किया

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment