Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की चुनाव प्रबंधन कार्यशाला एवं सर्वोदय संकल्प शिविर का आयोजन

    2 months ago

    पंचायत/निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस का माइक्रो मैनेजमेंट

    जयपुर. कांग्रेस के विभाग राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा आगामी पंचायत एवं निकाय चुनावों की तैयारियों को सुदृढ़ बनाने हेतु 27 फरवरी को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, जयपुर में चुनाव प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला में पंचायत एवं निकाय चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस पार्टी के लगभग 200 चयनित कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।

        कार्यशाला में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सी. बी. यादव व अन्य अनुभवी जनप्रतिनिधियों द्वारा एआईसीसी के माध्यम से तैयार चुनाव प्रबंधन मॉडल्स का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। इससे प्रतिभागियों को जमीनी स्तर पर उनके चुनाव की तैयारियों की प्रभावी रणनीति निर्माण एवं संगठनात्मक मजबूती के व्यावहारिक सूत्र प्राप्त होंगे।

        इसी क्रम में संगठन द्वारा 28 फरवरी एवं 1 मार्च को भीलवाड़ा में दो दिवसीय सर्वोदय संकल्प शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर के माध्यम से कार्यकर्ताओं को वैचारिक सुदृढ़ता, संगठनात्मक समन्वय एवं जनसंपर्क की रणनीतियों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।

         इन आयोजनों के माध्यम से कांग्रेस पार्टी पंचायत एवं निकाय चुनावों की माइक्रो लेवल पर व्यापक एवं सुनियोजित तैयारी सुनिश्चित कर रही है, ताकि जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

    Click here to Read More
    Previous Article
    कोचिंग प्रशासन पर हावी, सरकार का प्राधिकरण कागज़ों तक सीमित — संयुक्त अभिभावक संघ
    Next Article
    राजस्थान विश्वविद्यालय के महारानी और महाराजा कॉलेज का स्वामित्व नगर निगम और जेडीए को दिए जाने का भारी विरोध, शिक्षकों कर्मचारियों का विश्वविद्यालय में विशाल धरना

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment