Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान विश्वविद्यालय की स्नातक स्तर की प्रवेश प्रक्रिया की तिथि में की गई अभिवृद्धि

    2 hours ago

    राजस्थान विश्वविद्यालय के संघटक महाविद्यालयों के लिए सत्र 2026-27 की नवीन प्रवेश प्रक्रिया तिथि में अभिवृद्धि की गई है। केंद्रीय प्रवेश समिति के संयोजक प्रोफेसर राम अवतार शर्मा ने बताया कि विभिन्न छात्र संगठनों की मांग को ध्यान में रखते हुए वरीयता आधारित नवीन प्रवेश प्रक्रिया राजस्थान विश्वविद्यालय के चारों संघटक महाविद्यालयों के पाठ्यक्रमों यथा बी.ए./बी. कॉम./बी.एससी./बी.सी.ए./बी.बी.ए. एवं ललित कला संकाय के स्नातक पाठ्यक्रम बी.पी.ए./बी. वी.ए. में सेमेस्टर स्कीम के तहत तीन/चार वर्षीय पाठ्यक्रमों तथा बी.टेक./ एम.टेक. प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम दिनांक 14 जून 2026 थी जिसको बढ़ाकर 20 जून 2025 कर दिया गया है। अब विधार्थी राजस्थान विश्वविद्यालय की स्नातक प्रवेश प्रक्रिया वेबसाइट https://uniofraj.org पर जाकर अपना ऑनलाइन फॉर्म दिनांक 20 जून 2026 तक भर सकते है।

    प्रो. शर्मा ने यह भी बताया कि विधार्थी को यह सलाह दी जाती है कि अपना सही ई-मेल आईडी फॉर्म के अन्दर प्रदान करें क्योंकि फॉर्म से सम्बन्धित सभी सूचना उसकी ई-मेल आई डी पर जायेगी। विधार्थी की सुविधा के लिए वेबसाइट पर हेप्पलाइन नम्बर एवं मेल आईडी प्रदान की गई है।

    विधार्थी को प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए अलग से प्रवेश आवेदन फॉर्म भरना अनिवार्य है। इसलिए विधार्थी को यह सलाह ही दी जाती है कि फॉर्म को भरते समय सावधानी बरते।

    विद्यार्थियों को भरे हुए फॉर्म की हार्ड कॉपी जमा करवाने की आवश्यकता नहीं है। विद्यार्थियों को यह सुझाव दिया जाता है कि वे ऑनलाइन प्रवेश आवेदन फॉर्म भरने से पूर्व प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित विवरणिका का आवश्यक रूप से अध्ययन कर लें। विधार्थी द्वारा प्रवेश फॉर्म भरते समय यदि कोई भी गलती हो गई है तो 21 जून 2026 को एक दिवस के लिए गलती सुधार का मौका दिया जाएगा। विधार्थी https://uniofraj.org वेबसाइट पर जाकर अपने फॉर्म में गलती सुधार कर सकता है।

    ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए वेबसाइट का लिंक राजस्थान विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.uniraj.ac.in पर भी उपलब्ध रहेगा।

    Click here to Read More
    Previous Article
    गोपाल बाड़ी में वृक्षारोपण एवं परिंडा अभियान का सफल आयोजन, 400 से अधिक लोगों ने की सहभागिता, हरियाली का संदेश
    Next Article
    सरकार के एक सर्कुलर से हड़कंप... तृतीय श्रेणी शिक्षकों को नही माना राज्य सेवा का कार्मिक

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment