Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राज्य सरकार बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध : कुमावत

    1 month ago

    -कैबिनेट मंत्री ने किया 1757.21 लाख के कार्यों का शिलान्यास

    -तीन सर्किल्स के सौंदर्यकरण कार्यों का भी किया लोकार्पण  

    जयपुर/सुमेरपुर। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शहर के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमें 1757.21 लाख के कार्यों का शिलान्यास तथा तीन विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री कुमावत ने अमृत 2.0 परियोजना के तहत ₹1588.00 लाख रुपए की स्वीकृत राशि से अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र के जीर्णोद्धार एवं उपचारित जल को जवाई नदी में प्रवाहित करने का कार्य का शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने अमृत 2.0 परियोजना के तहत 131 लाख रुपए की स्वीकृत राशि से सिंहप्रस्थ सरोवर पार्क तथा गणेश नगर मेन गेट से आदर्श विद्या मंदिर तक 38.21 लाख रुपए की स्वीकृत राशि से सी.सी सडक के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसी तरह मंत्री कुमावत ने सुमेरपुर नगरपालिका क्षेत्र में गांधी सर्कल, चन्द्रशेखर सर्कल व राजगुरु सर्कल के सौन्दर्यकरण एवं विकास कार्य का लोकार्पण किया।

     इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं, ताकि आम जनता को इन योजनाओं का शीघ्र लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार जन जन की सरकार जन के द्वार ध्येय वाक्य के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांव-गांव तक सड़क, सुरक्षा एवं बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। कैबिनेट मंत्री कुमावत ने कहा कि सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा तथा स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। 

    इस मौके पर गुलाब सिंह राजपुरोहित पूर्व विधायक सुमेरपुर, पूनमसिंह परमार जिला उपाध्यक्ष पाली, मंडल अध्यक्ष सुमेरपुर रविकांत, अनोपसिंह पूर्व चेयरमैन सुमेरपुर, विनोद पारिक, फूलाराम सुथार पूर्व चेयरमैन सुमेरपुर, दिनेश सिंह जिला मंत्री, मंगल सिंह राजगुरु, एडवोकेट महिपाल सिंह राजपुरोहित,प्रेम बरुत पूर्व पार्षद, पप्पू शर्मा पूर्व उपाध्यक्ष नगरपालिका, मंडल अध्यक्ष बांकली हड़मंत सिंह, एसडीएम कालूराम कुम्हार, बीडीओ प्रमोद दवे, सीआई सवाई सिंह, ईओ नरपत सिंह आदि मौजूद रहे।

    Click here to Read More
    Previous Article
    अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारीनी की 35 वे सत्र की मीटिंग का आगाज 22 मार्च को दिल्ली मे
    Next Article
    विश्व उपभोक्ता दिवस पर स्कूल ऑफ लॉ में कार्यशाला आयोजित

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment