Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    विश्व उपभोक्ता दिवस पर स्कूल ऑफ लॉ में कार्यशाला आयोजित

    1 month ago

    जयपुर। स्कूल ऑफ लॉ द्वारा विश्व उपभोक्ता दिवस के अवसर पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें उपभोक्ता संरक्षण एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में विधि विशेषज्ञों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

     

    कार्यक्रम के दौरान *डॉ. योगेंद्र सिंह सैनी* एवं *श्री पंकज कुमार वर्मा* ने उपभोक्ताओं के समक्ष आने वाली वर्तमान चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें जागरूक रहने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि आज के समय में ऑनलाइन ठगी, भ्रामक विज्ञापन एवं अनुचित व्यापार व्यवहार से बचने के लिए उपभोक्ताओं को सतर्क रहना जरूरी है।

     

    *डॉ. मोनिका शर्मा*, डीन, स्कूल ऑफ लॉ ने उपभोक्ता अधिकारों एवं संबंधित कानूनों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए। उन्होंने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत उपलब्ध कानूनी उपायों एवं शिकायत निवारण प्रणाली के बारे में भी जानकारी दी।

     

    कार्यक्रम में उपभोक्ता जागरूकता पर विशेष बल देते हुए बताया गया कि प्रत्येक व्यक्ति को किसी भी वस्तु या सेवा को खरीदते समय उसकी गुणवत्ता, मूल्य तथा बिल अवश्य लेना चाहिए। साथ ही, किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी होने पर संबंधित मंच पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि जागरूक उपभोक्ता ही अपने अधिकारों की रक्षा कर सकता है और समाज को सशक्त बना सकता है।

     

    कार्यक्रम के सफल आयोजन में वीरेंद्र*, * लतीफ*, हिमांशी* एवं * राजनारायण शर्मा* का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

     

    इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारियों *डॉ. अंशु सुराना*, *डॉ. रश्मि जैन*, *डॉ. अंकित गांधी* एवं *डॉ. अनूप शर्मा* का आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ। उन्होंने इस प्रकार के कार्यक्रमों को समाज के लिए उपयोगी बताते हुए विद्यार्थियों को जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।

     

    उल्लेखनीय है कि विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस प्रतिवर्ष 15 मार्च को मनाया जाता है, जबकि यह कार्यशाला 16 मार्च को आयोजित की गई।

     

    कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक रहने एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    राज्य सरकार बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध : कुमावत
    Next Article
    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में “साइंस फॉर सोसाइटी: नॉलेज, इनोवेशन एंड प्रोग्रेस–2026” के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment