Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में “साइंस फॉर सोसाइटी: नॉलेज, इनोवेशन एंड प्रोग्रेस–2026” के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

    1 month ago

    वाटिका स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंसेज द्वारा IIC एवं IQAC के सहयोग से “साइंस फॉर सोसाइटी: नॉलेज, इनोवेशन एंड प्रोग्रेस–2026” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम “ग्लोबल रीसाइक्लिंग डे” के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान, नवाचार तथा रीसाइक्लिंग एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

    कार्यक्रम की संरक्षक विश्वविद्यालय की प्रेसिडेंट डॉ. रश्मि जैन रहीं।

    प्रेसिडेंट डॉ. रश्मि जैन ने कहा कि वर्तमान समय में संसाधनों का संरक्षण और उनका पुनः उपयोग (रीसाइक्लिंग) अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे रीसाइक्लिंग की आदतों को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक नागरिक बनें। उन्होंने यह भी कहा कि विज्ञान और नवाचार के साथ-साथ रीसाइक्लिंग की सोच ही सतत विकास का आधार है। उन्होंने बताया कि 26 से 28 फरवरी 2026 तक राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में विज्ञान भारती राजस्थान द्वारा एमएनआईटी जयपुर में राजस्थान विज्ञान महोत्सव के भव्य आयोजन के दौरान यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, वाटिका जयपुर ने नॉलेज पार्टनर के रूप में सहभागिता की, जिसमें विश्वविद्यालय के लगभग 300 विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रदर्शनी, चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर प्रेसिडेंट डॉ. रश्मि जैन को विज्ञान भारती द्वारा सम्मानित भी किया गया था।

    इस अवसर पर प्रो-प्रेसीडेंट डॉ. अंकित गांधी ने विद्यार्थियों को विज्ञान एवं नवाचार के माध्यम से समाज के विकास में योगदान देने तथा रीसाइक्लिंग और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझने के लिए प्रेरित किया।

    प्रो-चेयरपर्सन डॉ. अंशु सुराना ने अपने संदेश में कहा कि ऐसे विज्ञान महोत्सव विद्यार्थियों में जिज्ञासा, नवाचार एवं वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण माध्यम होते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विज्ञान और तकनीक के साथ-साथ रीसाइक्लिंग और सतत विकास की सोच ही देश के समग्र विकास को गति दे सकती है।

    इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए मॉडल प्रदर्शन, पोस्टर प्रस्तुति एवं प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्विज प्रतियोगिता का संचालन प्रतिभा वशिष्ठ एवं ज्योति चौहान द्वारा किया गया। मॉडल एवं पोस्टर प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रो-प्रेसीडेंट डॉ. अंकित गांधी द्वारा किया गया तथा इसका समन्वयन डॉ. चारू दुबे द्वारा किया गया। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान, कचरा प्रबंधन, पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित आकर्षक एवं नवाचारी मॉडल और पोस्टर प्रस्तुत किए।

    मॉडल प्रतियोगिता में

    प्रथम स्थान — राहुल राज यादव एवं यातेंद्र

    द्वितीय स्थान — सनी धवन

    तृतीय स्थान — रिहान अफरीन

    पोस्टर प्रतियोगिता में

    प्रथम स्थान — तनिषा मीना

    द्वितीय स्थान — प्रियांशु

    तृतीय स्थान — सिमरन

    क्विज प्रतियोगिता में अनुराग सिंह, दीपक शर्मा, रोहित त्यागी, गौरव एवं सोहन सिंह की टीम विजेता रही।

    कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. रजनी माथुर (आईक्यूएसी समन्वयक एवं गतिविधि समन्वयक) द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार तथा रीसाइक्लिंग और सतत विकास के प्रति जागरूकता विकसित करने में सहायक होते हैं।

    कार्यक्रम के सफल आयोजन में विश्वविद्यालय के शिक्षकों, स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।

    Click here to Read More
    Previous Article
    विश्व उपभोक्ता दिवस पर स्कूल ऑफ लॉ में कार्यशाला आयोजित
    Next Article
    राजस्थान ज्ञान सभा: पारंपरिक मूल्यों और आधुनिक तकनीक के संगम से 'विकसित राजस्थान' का संकल्प

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment