Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सुबोध पी.जी. स्वायत्तशासी काॅलेज के पाँच एनसीसी कैडेटों का लैफ्टीनेंट (आफिसर) के पद पर सेना में चयन

    1 hour ago

    सुबोध पीजी महाविद्यालय में संचालित एन.सी.सी. यूनिट के कैडेट्स प्रतिवर्ष राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की एन.सी.सी. गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर राजस्थान एन.सी.सी. निदेशालय एवं प्रथम राजस्थान एन.सी.सी. बटालियन के साथ-साथ काॅलेज के लिए कीर्तिमान स्थापित करते हैं। जैसे गणतंत्र दिवस परेड नई दिल्ली में प्रतिवर्ष महाविद्यालय के 10-12 कैडेट भाग लेते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं। इसी प्रकार युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के अंतर्गत अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न देशों का भ्रमण कर वहाँ की ऐतिहासिक, सामरिक एवं एन.सी.सी. गतिविधियों का अध्ययन करते हैं। एन.सी.सी. गतिविधियों के अंतर्गत प्रतिवर्ष सर्वश्रेष्ठ कीर्तिमान स्थापित करते हैं। जिसके आधार पर एनसीसी निदेशालय एवं महानिदेशालय ने हमारे एन.सी.सी. कैडेटों और अधिकारियों को समय समय पर सम्मानित किया जाता रहा है। इसी कड़ी में एक ऐतिहासिक उपलब्धि यह है कि महाविद्यालय के पाँच एनसीसी कैडेटों का चयन (सत्र-2025-26) भारतीय सेना में लैफ्टीनेंट पद पर हुआ है। जोकि राज्य ही नहीं बल्कि भारत में किसी एक काॅलेज से एक वर्ष में एक साथ पाँच कैडेटों का ऑफिसर्स के पद पर चयन होना सर्वश्रेष्ठ ऐतिहासिक उपलब्धि है।

     

    इस अवसर पर एन.सी.सी. बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल एस. चन्द्रशेखर एवं एडम आफिसर लैफ्ट. कर्नल के पी.एस. शेखावत ने कैडेटों एवं काॅलेज के एनसीसी अधिकारियों एवं काॅलेज प्रशासन को हार्दिक बधाई देते हुए काॅलेज की एन.सी.सी. में उपलब्धियों की प्रशंसा की हैं।

     

    इस अवसर पर काॅलेज प्राचार्या प्रो. रेणु जोशी ने कैडेटों को बधाई और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि काॅलेज के अन्य छात्र-छात्राओं को कठिन परिश्रम करते हुए इन कैडेटों से प्रेरणा लेनी चाहिए। साथ ही काॅलेज एन.सी.सी. आफिसर को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

     

    चयनित कैडेटों के नाम निम्न प्रकार हैं 1. हैमेन्द्र सिंह राठौर 2. तिलक पारीक 3. सुधीर सिंह 4. अमन सैन 5. सुमित यादव आदि।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    आईसीडीएस के प्रयासों से एसआरएस के माध्यम से राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार वितरण 86 प्रतिशत हुआ

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment