Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    NEET Short Analysis: नीट का पेपर एवरेज रहा रहा

    1 hour ago

    NEET Short Analysis

    नीट का पेपर एवरेज रहा रहा

    देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-2026 रविवार को आयोजित हुई। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट कोटा के प्रेसिडेंट विनोद कुमावत ने बताया कि विद्यार्थियों से मिले फीडबैक के अनुसार पेपर का लेवल नीट-2024 से थोड़ा कठिन जबकि नीट 2025 की तुलना में आसान रहा। ऑनलाइन पोल पर आए फीडबैक के अनुसार करीब 34 प्रतिशत विद्यार्थियों ने पेपर को आसान एवं 58 प्रतिशत ने पेपर को मध्यम स्तरीय बताया। सिर्फ आठ प्रतिशत विद्यार्थी ऐसे हैं, जिन्होनें पेपर को कठिन बताया। पेपर एनसीईआरटी आधारित था।

     

    फिजिक्स के पेपर में टाइम मैनेजमेंट चैलेन्जिंग रहा। क्योंकि स्ट्राॅन्ग कंसेप्ट के साथ स्पीड भी जरूरी थी। फिजिक्स के प्रश्न मध्यम से कठिन स्तरीय थे। न्यूमेरिकल आधारित प्रश्नों के साथ कैलकुलेशन थोड़ी कठिन रही।

     

    कैमिस्ट्री के पेपर में आॅर्गेनिक कैमिस्ट्री से आसान प्रश्न पूछे गए थे। इसमें एक भी प्रश्न स्टेटमेेंट आधारित नहीं था। मैच द काॅलम संबंधित प्रश्नों की संख्या ज्यादा थी। फिजीकल कैमिस्ट्री से 17 प्रश्न पूछे गए थे। यानी पूरे पेपर में 37 प्रतिशत फिजीकल कैमिस्ट्री से थे। इसमें भी मैच द काॅलम के दो सवाल थे।

     

    बाॅयोलाॅजी का पेपर एनसीईआरटी सिलेबस आधारित एवं स्कोरिंग रहा। पेपर का लेवल आसान से मध्यम स्तरीय रहा।

    Click here to Read More
    Previous Article
    सुबोध पी.जी. स्वायत्तशासी काॅलेज के पाँच एनसीसी कैडेटों का लैफ्टीनेंट (आफिसर) के पद पर सेना में चयन
    Next Article
    नीट का पेपर मध्यम स्तरीय रहा विनोद कुमावत, प्रेसिडेंट,एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट, कोटा

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment