Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    नीट का पेपर मध्यम स्तरीय रहा विनोद कुमावत, प्रेसिडेंट,एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट, कोटा

    1 hour ago

    देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-2026 रविवार को आयोजित हुई। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट कोटा के प्रेसिडेंट विनोद कुमावत ने बताया कि विद्यार्थियों से मिले फीडबैक के अनुसार पेपर का लेवल नीट-2024 से थोड़ा कठिन जबकि नीट 2025 की तुलना में आसान रहा। आॅनलाइन पोल पर आए फीडबैक के अनुसार करीब 34 प्रतिशत विद्यार्थियों ने पेपर को आसान एवं 58 प्रतिशत ने पेपर को मध्यम स्तरीय बताया। सिर्फ आठ प्रतिशत विद्यार्थी ऐसे हैं, जिन्होनें पेपर को कठिन बताया। पेपर एनसीईआरटी आधारित था। जिस तरह से कोटा में माॅक टेस्ट की तैयारी कराई गई थी, वैसे ही कई सारे प्रश्न विद्यार्थियों को देखने को मिले।

     

    *फिजिक्स*

    फिजिक्स के पेपर में टाइम मैनेजमेंट चैलेन्जिंग रहा। क्योंकि स्ट्राॅन्ग कंसेप्ट के साथ स्पीड भी जरूरी थी। फिजिक्स के प्रश्न मध्यम स्तरीय थे। न्यूमेरिकल आधारित प्रश्नों के साथ कैलकुलेशन थोड़ी कठिन रही। मैकेनिक्स से 13, थर्मल फिजिक्स से दो, एसएचएम वेव्ज से चार, इलेक्ट्रोडायनेमिक्स से 14, आॅप्टिक्स से चार एवं माॅडर्न फिजिक्स एंड इलेक्ट्रोनिक्स से आठ प्रश्न पूछे गए। सिंगल करेक्ट प्रश्नों की संख्या 37, मल्टीपल करेक्ट के तीन, स्टेटमेंट टाइप के दो एवं मैच द काॅलम के तीन प्रश्न आए। पेपर में 11वीं कक्षा के सिलेबस से 19 एवं 12वीं कक्षा के सिलेबस से 26 प्रश्न पूछे गए। सबसे ज्यादा पांच-पांच प्रश्न करंट इलेक्ट्रिसिटी एवं माॅडर्न फिजिक्स से आए। जबकि एसएचएम और यू एंड डी एरर से तीन-तीन प्रश्न पूछे गए।

     

    *कैमिस्ट्री*

    कैमिस्ट्री के पेपर में आॅर्गेनिक कैमिस्ट्री से मध्यम स्तरीय प्रश्न पूछे गए थे। जबकि फिजीकल और इनआॅर्गेनिक कैमिस्ट्री से आसान प्रश्न पूछे गए थे। फिजीकल कैमिस्ट्री से 17 प्रश्न पूछे गए थे। इनआॅर्गेनिक कैमिस्ट्री एवं आॅर्गेनिक कैमिस्ट्री से 14-14 प्रश्न पूछे गए। पेपर में 11वीं कक्षा के सिलेबस से फिजीकल कैमिस्ट्री के 10, इनआॅर्गेनिक कैमिस्ट्री के पांच एवं आॅर्गेनिक कैमिस्ट्री के छह प्रश्न पूछे गए। जबकि 12वीं कक्षा के सिलेबस से फिजीकल कैमिस्ट्री के सात, इनआॅर्गेनिक कैमिस्ट्री के नौ एवं आॅर्गेनिक कैमिस्ट्री के आठ प्रश्न पूछे गए। सिंगल करेक्ट प्रश्नों की संख्या 39 एवं मैच द काॅलम के छह प्रश्न आए। सबसे ज्यादा पांच प्रश्न ब्लाॅक्स (एस, पी, डी और एफ) से आए। जबकि नाइट्रोजन कंटेनिंग, कैमिकल काइनेटिक्स, आयोनिक इक्विीलीब्रियम, काॅर्डिनेशन कंपाउंड एवं कैमिकल बाॅन्डिंग से तीन-तीन प्रश्न पूछे गए हैं।

     

    *बाॅयोलाॅजी*

    बाॅयोलाॅजी का पेपर एनसीईआरटी सिलेबस एवं एलन लिटरेचर से आया। पेपर का लेवल मध्यम स्तरीय रहा। इसमें 11वीं कक्षा के सिलेबस से 46 एवं 12वीं कक्षा के सिलेबस से 44 प्रश्न पूछे गए थे। सबसे ज्यादा 12 प्रश्न एनीमल फिजियोलाॅजी से पूछे गए। इसके अलावा ईकोलाॅजी से 11, जेनेटिक्स व बाॅयोटेक्नोलाॅजी से 10-10 प्रश्न एवं प्लांट फिजियोलाॅजी से आठ प्रश्न पूछे गए। मैच द काॅलम के 19 प्रश्न आए जबकि करेक्ट-इनकरेक्ट के 21 प्रश्न पूछे गए थे। इसी प्रकार इवेंट बेस्ड प्रश्नों की संख्या आठ और 34 प्रश्न ऐसे थे जो कि कंसेप्चुअल एवं थ्योरोटिकल थे। इस बार पिछले वर्ष की तरह असरशन रीजनिंग, स्टेटमेंट वन एंड टू एवं डाॅयग्राम का एक भी प्रश्न नहीं पूछा गया। फ्राॅग, बाॅयोमाॅलीक्यूल, लोको मोशन एंड मूवमेंट से पूर्व के पेपर में काफी कम प्रश्न पूछे जाते थे, लेकिन इस बार इन प्रश्नों की संख्या भी ज्यादा रहा।

    Click here to Read More
    Previous Article
    NEET Short Analysis: नीट का पेपर एवरेज रहा रहा
    Next Article
    राजस्थान मन्त्र प्रतिष्ठान एवं सुप्रीम फ़ाउंडेशन, जसवन्तगढ़ के मध्य शैक्षणिक सहयोग हेतु एमओयू हस्ताक्षरित

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment