Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान मन्त्र प्रतिष्ठान एवं सुप्रीम फ़ाउंडेशन, जसवन्तगढ़ के मध्य शैक्षणिक सहयोग हेतु एमओयू हस्ताक्षरित

    1 hour ago

    जयपुर।

    उच्च शिक्षा, शोध एवं अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राजस्थान मन्त्र प्रतिष्ठान एवं सुप्रीम फ़ाउंडेशन, जसवन्तगढ़ के मध्य एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह एमओयू जगद्गुरु रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर के कुलगुरु प्रो. मदन मोहन झा एवं सुप्रीम फ़ाउंडेशन के पदाधिकारी ट्रस्टी महावीरप्रसाद तापडिया के मध्य सम्पन्न हुआ। यह एमओयू विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तैयार किया गया है, जिसके अंतर्गत दोनों संस्थाएं शैक्षणिक कार्मिकों की नियुक्ति, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार, कार्यशालाओं, संगोष्ठियों एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का संयुक्त रूप से आयोजन करेंगी। समझौते के अनुसार, दोनों पक्ष संयुक्त रूप से शोध गतिविधियों को प्रोत्साहित करेंगे । इसके अतिरिक्त, दोनों संस्थान छात्रों और शोधार्थियों के लिए विनिमय कार्यक्रमों और मन्त्र विज्ञान के क्षेत्र में संसाधनों के साझा उपयोग पर कार्य करेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर अनुसंधान केन्द्र के निदेशक डॉ. राजधर मिश्र, राजस्थान मन्त्र प्रतिष्ठान के निदेशक डॉ. कुलदीप सिंह पालावत, सेठ श्री सूरजमल तापडिया आचार्य संस्कृत महाविद्यालय, जसवन्तगढ़ के प्राचार्य डॉ. हेमन्त कृष्ण मिश्र, राजस्थान संस्कृत अकादमी की पूर्व अध्यक्ष डॉ. सरोज कोचर तथा डॉ. सुरेन्द्र शर्मा सहित कई वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    संस्थानों के प्रतिनिधियों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह साझेदारी राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के लक्ष्यों को प्राप्त करने और प्राचीन भारतीय ज्ञान को आधुनिक परिप्रेक्ष्य में पुनर्स्थापित करने में मील का पत्थर साबित होगी।

    Click here to Read More
    Previous Article
    नीट का पेपर मध्यम स्तरीय रहा विनोद कुमावत, प्रेसिडेंट,एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट, कोटा
    Next Article
    नीट परीक्षा के लिए आॅल स्टूडेंट वेलफेयर सोसायटी ने लगाए शहर में लगाए 50 से अधिक सेवा केन्द्र

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment