Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    नीट परीक्षा के लिए आॅल स्टूडेंट वेलफेयर सोसायटी ने लगाए शहर में लगाए 50 से अधिक सेवा केन्द्र

    1 hour ago

     

     

    कोटा. मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में शामिल होने जा रहे विद्यार्थियों को आॅल स्टूडेंट वेलफेयर सोसायटी की ओर से शुभकामनाएं दी गई। इसके साथ ही बच्चों की परीक्षा दिलवाने के लिए धूप में खड़े अभिभावकों के लिए छाया-पानी की व्यवस्था के लिए सेवा केन्द्र लगाए गए। 

     

    एएसडब्ल्यूएस के अध्यक्ष मुकेश सारस्वत ने बताया कि शहर में 92 परीक्षा केन्द्र थे। टीम द्वारा पूरे शहर की लोकेशन्स का अध्ययन किया गया। इस हेतु जिला प्रशासन से सहयोग लिया गया। तेज गर्मी को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा परीक्षा केन्द्रों के बाहर सेवा केन्द्र की व्यवस्था की गई। इसके तहत परीक्षा केन्द्र से निर्धारित दूरी पर अभिभावकों को छाया और पानी की व्यवस्था की गई। उनके लिए कुर्सियां लगाई गई, कैम्पस का ठंडा पानी उपलब्ध करवाया गया और टेंट लगाकर छाया की गई। सेवा केन्द्रों पर दोपहर 11 बजे से ही परीक्षार्थियों का पहुंचना शुरू हो गया था। परीक्षार्थियों के भीतर प्रवेश करने के साथ ही बाहर अभिभावक सेवा केन्द्रों में पहुंचे और यहां रूके। 6-7 घंटों तक सेवा केन्द्रों में हजारों अभिभावकों को राहत मिली। आल स्टूडेंट्स वेलफेयर सोसायटी द्वारा करीब 50 स्थानों पर सेवा केन्द्र लगाए गए। इस दौरान सोसायटी के सदस्य भी मौजूद रहे, जिन्होंने अभिभावकों की मदद की। सेवा केन्द्रों पर मौसम को देखते हुए फस्र्ट एड किट भी रखे गए। इसके साथ ही आॅन काॅल व्यवस्था के लिए चिकित्सा टीम को भी सचेत रखा गया। कई स्थानों पर तेज गर्मी के चलते लोगों को ओआरएस के घोल भी उपलब्ध करवाए गए।

    Click here to Read More
    Previous Article
    राजस्थान मन्त्र प्रतिष्ठान एवं सुप्रीम फ़ाउंडेशन, जसवन्तगढ़ के मध्य शैक्षणिक सहयोग हेतु एमओयू हस्ताक्षरित
    Next Article
    अक्षेंद्र वेलफेयर सोसायटी का विशाल परिंडा अभियान, पक्षियों और पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment