Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    संघ के स्वयंसेवकों ने भगवान शिव को अर्पित की स्वरांजलि, श्री राजराजेश्वर मंदिर , सिटी पैलेस पर किया स्थिर वादन

    2 months ago

    संघ के शताब्दी वर्ष में अखिल भारतीय घोष दिवस के मौके पर पौंड्रिक नगर के स्वयंसेवको ने रविवार को राजधानी जयपुर में घोषवादन करते हुए पौंड्रिक उद्यान से प्रारम्भ करते हुए ब्रह्मपुरी क्षेत्र के विभ्भिन मार्गों से होते हुए गोविंद देव जी मंदिर के सामने स्वरांजलि अर्पित कर श्री राजजरेश्वर मंदिर ,सिटी पैलेस के सामने तक कदम से कदम मिलाकर पथ संचलन किया व श्री राजराजेश्वर मंदिर पर स्थिर वादन कर स्वरांजलि अर्पित की |

     

    ऐसे में जयपुर महानगर के पौण्ड्रिक नगर के स्वयंसेवकों ने पौंड्रिक उद्यान से पथ संचलन शुरू किया और कंवर नगर होते हुए गोविंद देवजी मंदिर, जलेब चौक होते हुए राजराजेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे. यहां स्वयंसेवकों ने आनक (साइड ड्रम), त्रिभुज (ट्रायंगल) वंशी (बांसुरी) शंख (बिगुल) और प्रणव (बॉस ड्रम) के साथ किरण, उदय, श्रीराम, सोनभद्र, मेवाड़, श्रीनिवास, जन्मभूमि, राजश्री, भूप, शिवरंजनी, तिलंग, मीरा व कुछ विशेष रचनाओं सहित 15 से ज्यादा रचनाओं का वादन किया.

    पथ संचलन के दौरान जगह-जगह सामाज के लोगों ने स्वयंसेवकों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, 

    पौण्ड्रिक नगर के संघ चालक वैद्य केदार शर्मा सहित कई दायित्ववान कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.

    Click here to Read More
    Previous Article
    राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अनुशासन, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करे हिन्दू समाज- बाबुलाल
    Next Article
    बोर्ड परीक्षाएं शुरू होते ही निजी स्कूलों की मनमानी चरम पर, फीस के नाम पर विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र रोककर दी जा रही है मानसिक प्रताड़ना — संयुक्त अभिभावक संघ

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment