Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    स्काउट व गाइड संगठन युवाओं की सेवा संकल्प से जुड़ी संस्कृति-राज्यपाल

    1 month ago

    राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह 

    -युवा मन बनाकर समाज और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करें 

     

    जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि युवा स्वयं के विकास के साथ राष्ट्र को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करें। उन्होंने स्काउट गाइड संगठन के युवाओं को दृढ़ संकल्प शक्ति और मन बनाकर समाज के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं को अधिकारों की बजाय राष्ट्र और समाज तथा शिक्षा के प्रति कर्तव्य की भावना को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।  

     

     बागडे जगतपुरा में आयोजित राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्काउट व गाइड संगठन युवाओं की सेवा संकल्प से जुड़ी संस्कृति से जुड़ा संगठन है। उन्होंने राजस्थान को योद्धाओं की भूमि बताते हुए कहा कि यहां का व्यक्ति शौर्य, वीरता और साहस से जुड़ा है। यहां निरंतर लड़ाइयाँ हुई पर मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व अर्पण की भावना रही है। 

     

    उन्होंने सेना में यहां के सर्वाधिक युवाओं के होने की चर्चा करते हुए स्काउट गाइड से जुड़े युवाओं को अपनी परंपरा और संस्कृति से जुड़े रहने का आह्वान किया। उन्होंने आपात काल में स्काउट गाइड की रही भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया।      

     

    राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि वह स्वयं स्काउट संगठन में रहे हैं। यह अनुशासन से जुड़ा युवाओं को प्रेरणा देने वाला संगठन है। 

     

    स्काउट गाइड के राज्य मुख्य आयुक्त निरंजन आर्य ने मुख्य अतिथि राज्यपाल बागडे राज्य मंत्री देवासी, विधायक दर्शन सिंह, वीरेंद्र सिंह एवं अन्य अतिथियों का शाब्दिक स्वागत करते हुए राजस्थान में संगठन की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आर्य ने बताया कि अब तक जितनी भी राष्ट्रीय जंबूरिया हुई है उन सभी में राजस्थान ने सर्वोच्च पदक प्राप्त करते हुए शिखर पर अपना स्थान बनाए रखा है। राष्ट्र में लगभग 70 लाख स्काउट गाइड है जिनमें से 18 लाख स्काउट गाइड के साथ राजस्थान सर्वोच्च स्थान रखता है।

     

    समारोह में विधायक दर्शन सिंह और वीरेंद्र सिंह, अखिल शुक्ला ने भी विचार रखें।  

     

    इससे पहले राज्यपाल ने संगठन को उल्लेखनीय आर्थिक सहयोग के लिए राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, विधायक वीरेंद्र सिंह, दर्शन सिंह, कलेक्टर अभिषेक सुराना, नमिता मेहता व अन्य को धन्यवाद बेज, संगठन में उत्कृष्ट कार्यों व सतत सेवा के लिए प्रशिक्षण आयुक्त बन्ना लाल एवं जनसंपर्क प्रभारी नीरज जैन सहित अन्य कार्मिकों एवं कार्यकर्ताओं को मेडल ऑफ मेरिट तथा श्रेष्ठ स्काउट गाइड को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया। स्काउट गाइड ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां के साथ साहसिक कैंप आदि से जुड़ी गतिविधियों का प्रदर्शन किया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    कपूरी धोबन और भगवान देवनारायण के ग्वाले
    Next Article
    बजट गांव ,गरीब ओर किसान विरोधी:-बगङिया

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment