Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सरकार का लक्ष्य कोई बेटी शिक्षा से वंचित न रहे : कुमावत

    1 month ago

    -कैबिनेट मंत्री ने छात्राओं को प्रदान की साइकिलें

    जयपुर। पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुमेरपुर-पाली में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम में पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने नौंवी कक्षा की 67 बालिकाओं को साइकिलें वितरित की। इस अवसर पर मंत्री कुमावत ने बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा ही सशक्तिकरण का सबसे बड़ा माध्यम है और सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी बेटी शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि साइकिल न केवल एक यातायात साधन है बल्कि यह आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास की प्रतीक भी है। उन्होंने बालिकाओं से आह्वान किया कि वे पूरी लगन और मेहनत से पढ़ाई करें, अपने सपनों को साकार करें और समाज में नई पहचान बनाएं। मंत्री ने कहा कि “‘उम्मीद’ केवल एक योजना नहीं, बल्कि यह बेटियों के सपनों को पंख देने का प्रयास है। आज दी जा रही साइकिलें उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक प्रेरक कदम हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है कि हमारी बेटियाँ आगे बढ़ें और राजस्थान का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार महिलाओं के उत्थान एवं महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मंत्री कुमावत ने कहा प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं के आजीविका संवर्धन की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि हर बेटी शिक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त बने। इस दिशा में सरकार निरंतर ठोस कदम उठा रही है। मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए सतत प्रयासरत है और विद्यालयों में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है ताकि विद्यार्थी बेहतर वातावरण में अध्ययन कर सकें। उन्होंने शिक्षा विभाग की पालनहार योजना, छात्रवृत्ति योजना, साइकिल योजना, गार्गी पुरस्कार, लाडो योजना जैसी कई योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विजय सिंह गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह परमार, सांसद प्रतिनिधि अनोपसिंह राठौड़, मंडल अध्यक्ष रविकांत रावल, बाबूलाल सुथार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

    Click here to Read More
    Previous Article
    ट्रेजरी के अधिकारियों के लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे हैं कर्मचारी
    Next Article
    राजस्थान विश्वविद्यालय: सिंडिकेट में वनस्पति शास्त्र विभाग के प्रोफेसर रामअवतार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment