Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सरकार शिक्षा और शिक्षा तंत्र की बेहतरी के लिए कर रही कार्य- शिक्षा मंत्री मदन दिलावर

    6 months ago

    शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने वार्ड 32 में किया 9 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

    कोटा! रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र सें विधायक एवं राजस्थान सरकार के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र कोटा दक्षिण के वार्ड नंबर 32 मे लगभग 9 करोड़ रूपये की लागत सें कराये गए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया!

    मंत्री दिलावर ने यहाँ वार्ड नंबर 32, विनोबाभावे नगर मे आयोजित एक समारोह मे 9 करोड़ रूपये सें करवाये गए विकास कार्यों का लोकार्पण किया! 

     

    वार्ड के पार्षद डॉ आर डी वर्मा तथा भाजपा मण्डल अध्यक्ष राम चंद्र नागर के नेतृत्व मे वार्ड वासियो ने मंत्री दिलावर का अतिशबाज़ी कर जोरदार स्वागत किया! 

     

     दिलावर ने विनोबा भावे उड़िया बस्ती, अजय आहूजा नगर घरौंदा योजना में 6 करोड़ के नवनिर्मित सी सी रोड,40 लाख रूपये सें अजय आहूजा नगर व विनोबा भावे नगर मे कक्षा कक्षों का निर्माण कार्य, 15 लाख रूपये की लागत सें डाली गयी पाइपलाइन तथा 10 लाख की लागत सें वार्ड के पार्को मे झूले लगवाए जाने के कार्यों का लोकार्पण किया! साथ ही 2 करोड़ रूपये की लागत सें विनोबा भावे नगर के परिक्रमा मार्ग मे सी सी रोड व नाला निर्माण के नवीन कार्य तथा 20 लाख रूपये की लागत सें वार्ड के पार्को के निर्माण एवं सौन्दर्यकरण के नवीन कार्यों का शिलान्यास किया! 

     

    इस अवसर पर मंत्री दिलावर ने कहा की क्षेत्र मे विकास कार्य तेजी सें करवाये जा रहे है! जो भी आपकी मूलभूत समस्याएं है उनका समाधान किया जा रहा है! परन्तु आपको भी सरकार का सहयोग करना होगा! अपने अपने घरों के आसपास और मौहल्ले मे गंदगी नहीं फेलाये, पॉलिथीन का इस्तेमाल बिलकुल ना करें! गंदगी स्वास्थ्य के लिए ख़तरनाक है! हमारा घर और मौहल्ला साफ रहेगा तो हम सब भी स्वस्थ रहेंगे! दिलावर ने सभी उपस्थित लोगो सें स्वदेशी वस्तुए ही खरीदने की अपील भी की!

     

    शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा की सरकारी और निजी स्कूल मे पढ़ने वाले बच्चो मे कोई भेद ना हो इस लिए हमने सभी स्कूलों की यूनिफार्म एक सामान करने का निर्णय किया है! प्राइवेट स्कूल संचालको ने भी हमारे इस निर्णय का स्वागत और समर्थन किया है! कोटा के निजी स्कूल वालो ने इस निर्णय के लिए सरकार को बधाई दी है! हम मुख्य मंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व मे लगातार शिक्षा और शिक्षा तंत्र की बेहतरी और उन्नयन के लिए कार्य कर रहे है!

    Click here to Read More
    Previous Article
    शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सडक हादसे मे दो बच्चियों के निधन पर संवेदना प्रकट की
    Next Article
    वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप मूर्ति का लोकार्पण

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment