Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप मूर्ति का लोकार्पण

    6 months ago

    अजमेर। आज संसदीय क्षेत्र अजमेर के नसीराबाद में राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) एवं छावनी परिषद द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप मूर्ति के लोकार्पण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने बताया कि महाराणा प्रताप भारतीय अस्मिता, स्वाभिमान और स्वराज्य के अमर प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा हमें सदैव राष्ट्रसेवा, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देगी।

     

     इस अवसर पर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा ने बताया कि महाराणा प्रताप अदम्य साहस और स्वाभिमान के प्रतीक एवं मातृभूमि के महान रक्षक के रूप में हमारे मन मस्तिष्क में सदैव अक्षुण्ण रहेंगे। हमे हमारे वैभवशाली इतिहास को हमेशा याद रखना होगा। 

    राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) शिक्षा, संस्कृति और समाज सेवा के क्षेत्र में अमूल्य कार्य कर रहा है। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु उन्होंने सभी पदाधिकारियों और सहयोगियों को बधाई दी।

     

    कार्यक्रम में नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लाम्बा , हनुमान सिंह क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ,मुख्य अधिशाषी अधिकारी छावनी परिषद् नसीराबाद डॉ. नितिश गुप्ता सहित स्थानीय जन प्रतिनिधि ,संगठन से जुड़े हुए पदाधिकारी कार्यकर्ता और शिक्षाविद उपस्थित रहे।

    Click here to Read More
    Previous Article
    सरकार शिक्षा और शिक्षा तंत्र की बेहतरी के लिए कर रही कार्य- शिक्षा मंत्री मदन दिलावर
    Next Article
    Modi, Shah & Bihar Politics : Nitish नए रास्ते पर!

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment