Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सेवा, समर्पण और सामाजिक चेतना के संदेश के साथ हुआ समापन समारोह

    3 months ago

    सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर का भव्य समापन

    जयपुर | यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित सात दिवसीय विशेष राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का समापन समारोह अत्यंत गरिमामय एवं प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ। इस शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने सामाजिक सेवा, जागरूकता एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाई।

     

    समापन समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की माननीय अध्यक्ष प्रो. डॉ. रश्मि जैन ने की। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवकों की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को केवल सेवा का अवसर ही नहीं देती, बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार, संवेदनशील और जागरूक नागरिक बनने की दिशा में मार्गदर्शन भी प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि एनएसएस शिविरों के माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित होती है।

     

    समारोह में विश्वविद्यालय के माननीय प्रो-अध्यक्ष डॉ. अंकित गांधी ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए एनएसएस के मूल मंत्र “Not Me But You (मैं नहीं, आप)” को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह विचारधारा विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और उन्हें जीवन भर समाज की भलाई के लिए कार्य करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने यह भी कहा कि एनएसएस से जुड़कर स्वयंसेवक न केवल स्वयं को सशक्त बनाते हैं, बल्कि समाज को भी सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।

     

    समापन समारोह का एक विशेष आकर्षण एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा प्रस्तुत सामाजिक नाट्य प्रस्तुति रही। इस नाटक की थीम बाल श्रम एवं बाल तस्करी जैसे अत्यंत गंभीर एवं संवेदनशील सामाजिक मुद्दों पर आधारित थी। नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से स्वयंसेवकों ने समाज में व्याप्त इन कुरीतियों के दुष्परिणामों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया तथा इनके उन्मूलन के लिए जनजागरूकता का सशक्त संदेश दिया। उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने इस प्रस्तुति की मुक्त कंठ से सराहना की।

     

    कार्यक्रम के समापन अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी यश यादव ने सभी गणमान्य अतिथियों, विश्वविद्यालय के समस्त डीन, विभागाध्यक्षों, संकाय सदस्यों, अधिकारियों तथा एनएसएस स्वयंसेवकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन में सभी के सहयोग की प्रशंसा करते हुए सात दिवसीय विशेष एनएसएस कार्यक्रम के औपचारिक समापन की घोषणा की।

     

    यह सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर स्वयंसेवकों के लिए न केवल सेवा का अनुभव रहा, बल्कि उनके व्यक्तित्व निर्माण, सामाजिक चेतना एवं राष्ट्र सेवा की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

    Click here to Read More
    Previous Article
    Delhi High Court Rejects Rajpal Yadav’s Last Plea to Avoid Jail, Actor to Surrender at Tihar
    Next Article
    दीपशिखा कॉलेज में एनईपी–2020 पर आयोजित एफडीपी का प्रथम दिवस सफलतापूर्वक संपन्न

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment