Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    दीपशिखा कॉलेज में एनईपी–2020 पर आयोजित एफडीपी का प्रथम दिवस सफलतापूर्वक संपन्न

    3 months ago

    जयपुर। दीपशिखा कॉलेज ऑफ टेक्निकल एजुकेशन, मानसरोवर, जयपुर द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 (NEP 2020) पर आयोजित पाँच दिवसीय ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) का प्रथम दिवस 3 फरवरी 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

    कार्यक्रम का शुभारंभ प्रथम सत्र से हुआ, जिसमें डॉ. रोहित जैन, सहायक प्राध्यापक, समाजशास्त्र विभाग ने Indian Knowledge System (भारतीय ज्ञान परंपरा) पर विस्तृत एवं सारगर्भित चर्चा की। उन्होंने बताया कि भारतीय ज्ञान प्रणाली किस प्रकार प्राचीन शास्त्रों, दर्शन, विज्ञान, संस्कृति एवं जीवन मूल्यों पर आधारित है तथा NEP 2020 में इसे आधुनिक शिक्षा प्रणाली के साथ समन्वित करने पर विशेष बल दिया गया है।

    तकनीकी सत्र में यह भी स्पष्ट किया गया कि भारतीय ज्ञान परंपरा को पाठ्यक्रम, शोध एवं शिक्षण विधियों से जोड़कर समग्र, मूल्य-आधारित एवं बहुविषयक शिक्षा को सशक्त बनाया जा सकता है। प्रतिभागी शिक्षकों ने सत्र के दौरान सक्रिय सहभागिता करते हुए प्रश्नोत्तर में भाग लिया।

    कार्यक्रम के आगामी सत्रों में देश के वरिष्ठ शिक्षाविदों द्वारा NEP 2020 के विभिन्न आयामों पर व्याख्यान दिए जाएंगे।

    द्वितीय दिवस को प्रो. (डॉ.) मथुरेश्वर पारेख, पूर्व अधिष्ठाता, शिक्षा संकाय, राजस्थान विश्वविद्यालय,

    तृतीय दिवस को प्रो. (डॉ.) अरविंद कुमार अग्रवाल, चीफ एडवाइज़र, यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी,

    चतुर्थ दिवस को प्रो. (डॉ.) रश्मि जैन, प्रेसिडेंट, यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी तथा

    पंचम दिवस को डॉ. अलका पारेख, शिक्षाविद्, अपने विचार प्रस्तुत करेंगी।

    कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक डॉ. प्रेम सुराणा चेयरमैन एवं डॉ. अंशु सुराणा वाइज चेयरमैन के मार्गदर्शन में आयोजित इस एफडीपी की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. रीता बिष्ट द्वारा की जा रही है। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. नीतू चौहान, सह-संयोजक डॉ. अपर्णा सोनी एवं आयोजन सचिव अनिला शर्मा हैं।

    प्रथम दिवस की सफलता के साथ ही आगामी सत्रों को लेकर प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखा गया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    सेवा, समर्पण और सामाजिक चेतना के संदेश के साथ हुआ समापन समारोह
    Next Article
    आर्ट में थर्ड डायमेंशन : 36 थालियों में संजोई माँ की यादें

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment