Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    शिक्षकों के टेट अनिवार्यता का विरोध, शिक्षकों के प्रदर्शन को अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत ने जायज ठहराया

    1 week ago

    *शिक्षकों के टेट अनिवार्यता का विरोध* 

    *शिक्षकों के प्रदर्शन को अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत ने जायज ठहराया*

     

    अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत ने शिक्षकों की टेट की अनिवार्यता के विरोध में हो रहे दिल्ली में प्रदर्शन का समर्थन किया है। 

     

    देश भर के शिक्षकों द्वारा 2011 से पूर्व लगे बीस लाख शिक्षकों को टेट की अनिवार्यता का विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

     

     जिसमें राजस्थान से राजस्थान प्राथमिक एक माध्यमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में दिल्ली प्रदर्शन में सक्रिय भागीदारी निभा रहा है तथा 4 अप्रैल को राजस्थान के शिक्षक राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विपिन प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में हजारों शिक्षक रामलीला मैदान दिल्ली में प्रदर्शन में भाग लेंगे।

     

     महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने कहा कि सरकार का यह काला कानून वापस होना चाहिए और शिक्षकों के टेट की अनिवार्यता पर विरोध जताते उन्होंने कहा कि शिक्षकों के साथ अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ एकीकृत खड़ा है अगर शिक्षकों के इस काले कानून को वापस नहीं लिया जाता तो कर्मचारी महासंघ द्वारा इस पर प्रसंज्ञान लिया जाएगा तथा राज्य में करीब 80 हजार शिक्षक प्रभावित हैं ऐसे में शिक्षकों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

     

    राजेंद्र राणा ने बताया कि इस संबंध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री तथा राज्य सरकार के मुख्यमंत्री को महासंघ द्वारा पत्र लिखकर मांग की है कि शिक्षकों की इस जायज मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाए।

    Click here to Read More
    Previous Article
    प्लास्टिक कचरा संग्रहण अभियान का आयोजन, छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर लिया भाग
    Next Article
    देशभर से आए छात्रों ने 36 घंटे में तैयार किए अस्पतालों के लिए स्मार्ट और उपयोगी समाधान

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment