Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    तृतीय वेतन श्रंखला शिक्षकों के स्थानांतरण व पदोन्नति करने की मांग

    2 months ago

    शिक्षक संघ (सियाराम) की स्थाई समिति की बैठक संपन्न

    प्रदेश महासमिति का अधिवेशन 22 मार्च को दौसा में

    जयपुर. प्रदेश प्रवक्ता मुकेश ने बताया कि राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के संरक्षक मंडल के सदस्यों एवं प्रमुख पदाधिकारियों की स्थाई समिति की बैठक संगठन के लाल कोठी जयपुर स्थित प्रांतीय कार्यालय के सभागार में प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। प्रदेश महामंत्री नवीन कुमार शर्मा ने बताया कि बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने तृतीय वेतन श्रंखला शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदोन्नति को लेकर सरकार द्वारा गंभीरता से कार्य नहीं करने पर गहरा रोष व्यक्त किया।संगठन ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से तृतीय वेतन श्रंखला शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदोन्नति हेतु सकारात्मक सोच के साथ द्रुत गति से कार्य करने की मांग की। राज्य में कई विद्यालयों में न्यून नामांकन पर अत्यधिक शिक्षकों के कार्यरत होने एवं अधिक नामांकन वाली स्कूलों में नाम मात्र के शिक्षक कार्यरत होने से विद्यार्थियों को हो रहे नुकसान की भरपाई करने के लिए पिछले कई वर्षों से बकाया पड़े शिक्षक समानीकरण व स्टाफिंग पेटर्न का कार्य अविलम्ब करने की मांग की।प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल मीणा ने बताया कि बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार संगठन के प्रदेश महासमिति का अधिवेशन 22 मार्च को दौसा में संपन्न होगा, जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव भी करवाए जाएंगे। मुख्य संरक्षक एवं प्रशासनिक अध्यक्ष सियाराम शर्मा ने एक अप्रैल से आरंभ हो रहे नए शिक्षा सत्र के लिए संगठन के सदस्यता अभियान के लिए रणनीति तय करने एवं पदाधिकारियों द्वारा जिलों में अधिकाधिक प्रवास करने के निर्देश प्रदान किए।बैठक में मुख्य महामंत्री उम्मेद सिंह डूडी, संरक्षक रणवीर सिंह गोदारा, रामेश्वर लाल सैनी, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, संयुक्त महामंत्री राजेंद्र पारीक एवं संस्कृत शिक्षा के अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

    Click here to Read More
    Previous Article
    Rahul Vs Modi, 24 घंटे बाद महासंग्राम ! Nitish के बाद किस CM की बारी ? RSS की बड़ी बैठक | Yugcharan
    Next Article
    नारी सुरक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध, महिला अत्याचारों में 10 प्रतिशत की कमी- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment