Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    दो साल में 16 लाख से ज्यादा पशुओं का किया बीमा— पशुपालन मंत्री

    2 months ago

    जयपुर। पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत वर्ष 2024-25 व 2025-26 में 42 लाख पशुओं का बीमा करने का लक्ष्य रखा था। इसके लिए 31 लाख 10 हजार 743 पशुओं के बीमा के लिए आवेदन प्राप्त हुए है। इनमें से 27 लाख 53 हजार 656 आवेदन सही पाए गए, जिनमें से 16 लाख 24 हजार 567 पशुओं की पॉलिसी जारी कर दी गई हैं। वही, 5 लाख 97 हजार 202 पशुओं की बीमा के लिए आवेदन प्रक्रियाधीन हैं। इसके अतिरिक्त, निरीक्षण के दौरान पशु नहीं मिलने, पशु के बेचने, बीमार होने, पशु के दुधारू न होने तथा उम्र सीमा सम्बंधी कारणों के चलते 5 लाख 31 हजार 887 पशुओं के बीमा निरस्त हुए हैं। 

     

    पशुपालन एवं डेयरी मंत्री कुमावत प्रश्नकाल में सदस्य हरीश चौधरी द्वारा पूछे गए पूरक प्रश्न का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि अब तक बीमित 31 हजार 448 पशुओं की मृत्यु होने पर 6 हजार 984 पशुओं के दावा हेतु 13 करोड़ 69 लाख 70 हजार रुपये का क्लेम दिया जा चुका है। 

     

     कुमावत ने बताया कि बाड़मेर व बालोतरा में कुल 1 लाख 95 हजार 534 पशुओं के बीमा आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 1 लाख 83 हजार 20 आवेदन सही पाए गए। इनमें से 90 हजार 333 पशुओं की पॉलिसी जारी कर दी गई है जबकि 65 हजार 642 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं तथा 27 हजार 45 आवेदन निरस्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि बाड़मेर व बालोतरा में 2 हजार 424 पशुओं की मृत्यु हुई, जिसमें से 369 पशुओं के दावा हेतु पशुपालकों को 49 लाख 39 हजार क्लेम का भुगतान किया गया है। साथ ही, 1 हजार 887 दावे प्रक्रियाधीन एवं 168 दावे आवेदन निरस्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि सर्वेयर एवं चिकित्सक शिविरों में निरंतर जाते हैं। बीमा प्रक्रिया सतत रूप से जारी है। 

     

    पशुपालन मंत्री ने बताया कि पूर्ववर्ती सरकार द्वारा वर्ष 2023-24 में मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में गाय/भैंस व दुधारू पशुओं के बीमा के लिए 1 करोड़ 10 लाख आवेदन हुए, जिसमें से सिर्फ 687 पशुपालकों के 1 हजार 64 पशुओं का बीमा किया गया। पूर्ववर्ती सरकार में पशुओं की मृत्यु पर सिर्फ 23 क्लेम लिए गए, जिनमें से 21 पशुपालकों को 7 लाख 03 हजार की राशि का भुगतान भी वर्तमान सरकार ने किया है। 

     

    इससे पहले कुमावत ने सदस्य श्री हरीश चौधरी द्वारा पूछे गए मूल प्रश्न का लिखित जवाब देते हुए बताया कि प्रदेश में मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत 20 फरवरी, 2026 तक 12 लाख 51 हजार 511 पशुपालकों के पशुओं का बीमा के लिए आवेदन स्वीकृत कर लाभान्वित किया जा रहा है। वर्तमान में 4 लाख 13 हजार 216 पशुपालकों के पशुओं का बीमा किया जाना प्रक्रियाधीन/लम्बित है। 

     

     कुमावत ने बताया कि लम्बित आवेदकों पात्र पशुओं का बीमा भी मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजनांतर्गत कर सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत वित्‍तीय वर्ष 2025-26 में पशुओं की संख्‍या दोगुना कर 42 लाख एवं ऊंटपालकों के 1 ऊंट से संख्‍या बढ़ाकर 10 ऊंट से दायरा बढाया जा चुका है। 

     

    पशुपालन मंत्री ने बताया कि योजनान्तर्गत 20 फरवरी, 2026 तक दुधारू पशुओं गाय एवं भैंस के बीमा के लिए 12 लाख 21 हजार 207 पशुपालकों के आवेदन प्राप्‍त हुए, जिनमें से 7 लाख 86 हजार 582 पशुपालकों के 10 लाख 42 हजार 401 पशुओं का बीमा किया जा चुका है। शेष स्‍वीकृत आवेदनों के पात्र पशुओं के बीमा कार्य की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

     

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    रिदम रनवे' के रैंप पर दिखा मॉडर्न और माइथोलॉजिकल फ़ैशन का अनूठा संगम
    Next Article
    मंत्रिमंडल द्वारा दो से अधिक संतान होने पर पंचायत तथा निकाय चुनाव लड़ने पर रोक हटाने का निर्णय के बाद प्रभावित समस्त कर्मचारियों को भी परिलाभ दिया जाएं

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment