Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    दीपशिखा कॉलेज में ‘फ्यूज़न फेस्ट 2026’ का भव्य समापन, डांडिया नाइट में विद्यार्थियों ने किया गरबा-डांडिया का शानदार प्रदर्शन

    1 hour ago

    जयपुर। दीपशिखा कॉलेज ऑफ टेक्निकल एजुकेशन, मानसरोवर, जयपुर में आयोजित ‘फ्यूज़न फेस्ट 2026’ का समापन 15 अक्टूबर 2026 को भव्य ‘अमेजिंग डांडिया नाइट’ के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर रंग-बिरंगी रोशनी, पारंपरिक परिधानों और संगीत की धुनों से उत्सवमय हो उठा। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक गरबा और डांडिया में भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बनाया।

    तीन दिवसीय फ्यूज़न फेस्ट के अंतर्गत आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया। अंतिम दिन डांडिया नाइट में विद्यार्थियों ने पारंपरिक गुजराती लोकनृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और लोकपरंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की। संगीत की लय पर थिरकते विद्यार्थियों और पारंपरिक वेशभूषा ने समारोह का आकर्षण बढ़ाया।

    महाविद्यालय के चेयरमैन डॉ. प्रेम सुराना ने अपने संदेश में कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने, नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

    वाइस चेयरमैन डॉ. अंशु सुराना ने विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में सहभागिता आत्मविश्वास, अनुशासन, रचनात्मकता और टीम भावना को विकसित करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को इसी उत्साह के साथ शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भाग लेते रहने के लिए प्रेरित किया।

    कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनिला शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। डॉ. अनिला शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

    आयोजन में कन्वीनर नितिन जैन, , को-कन्वीनर निलेश शर्मा,कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मोनिका चौहान एवं डॉ. अपर्णा सोनी तथा कार्यक्रम उप-समन्वयक हेमा सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के सफल संचालन और व्यवस्थाओं में महाविद्यालय की टीम का सहयोग रहा।

    फ्यूज़न फेस्ट 2026 ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, आपसी समन्वय बढ़ाने और महाविद्यालय जीवन को यादगार बनाने का अवसर दिया। ‘अमेजिंग डांडिया नाइट’ के साथ इस सांस्कृतिक उत्सव का समापन उत्साह और उल्लास के वातावरण में हुआ।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    सेवादार धर्मेंद्र इन्सां ने 87वीं बार किया रक्तदान
    Next Article
    रीजनल कॉलेज ऑफ फार्मेसी में प्रसवोत्तर रक्तस्राव जागरूकता एवं NASG किट प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment