Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    वरिष्ठ ग्राम विकास अधिकारी के 750 नवीन पद सृजित करने के निर्णय का किया स्वागत

    2 months ago

    प्रदेश के ग्राम विकास अधिकारियों ने जताया शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर का आभार

    जयपुर! पंचायती राज संस्थाओं में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारियों को पदोन्नति की अतिरिक्त अवसर उपलब्ध कराने के लिए वरिष्ठ ग्राम विकास अधिकारी के 750 नवीन पद सृजित करने के सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए ग्राम विकास अधिकारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष महावीर शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री शिवराज चौधरी के नेतृत्व में ग्राम विकास अधिकारियों ने शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर का उनके आवास पर स्वागत अभिनंदन कर आभार प्रकट किया! 

     

     संगठन की प्रदेश अध्यक्ष महावीर शर्मा ने शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर का आभार प्रकट करते हुए कहा कि ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग की पदोन्नति के लिए पर्याप्त पद नहीं होने के कारण संगठन नवीन पदोन्नति पर सृजित करवाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहा था सरकार के द्वारा 750 वरिष्ठ ग्राम विकास अधिकारी के जो नवीन पद सृजित किए गए हैं यह पद ग्रेड पे 3600 पे लेवल 10 के हैं जो की पूर्व के पद सहायक विकास अधिकारी के समकक्ष है अधीनस्थ सेवाओं में एक ही ग्रेड पे 3600 पर दो पद नाम से पदोन्नति का अवसर सरकार ने ग्राम विकास अधिकारियों को दिया है इसके लिए हम सभी ग्राम विकास अधिकारी शिक्षा पंचायती राज मंत्री का आभार प्रकट करते हैं! धन्यवाद करते हैं!

     

     आभार प्रकट करने मंत्री के घर जाने वाले प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद जाट ,प्रदेश कोषाध्यक्ष बाबूलाल धाबाई जयपुर जिला अध्यक्ष नेमीचंद यादव जिला मंत्री भवानी चौधरी जिला प्रतिनिधि द्वारका प्रसाद यादव, लोकेश चौधरी, प्रहलाद गुर्जर ,रोहित कुमार नीमलाल ,रघुवीर मीणा बीरबल खींचड़ सहित अनेक ग्राम विकास अधिकारी शामिल रहे!

    Click here to Read More
    Previous Article
    मंत्रिमंडल द्वारा दो से अधिक संतान होने पर पंचायत तथा निकाय चुनाव लड़ने पर रोक हटाने का निर्णय के बाद प्रभावित समस्त कर्मचारियों को भी परिलाभ दिया जाएं
    Next Article
    अफगानिस्तान-पाकिस्तान टकराव गहराया: ड्रोन हमलों और हवाई हमलों के बीच ‘खुली जंग’ का ऐलान

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment