Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, वाटिका की सामाजिक पहल: दर्शन स्पेशल स्कूल प्रतापनगर में विशेष विद्यार्थियों को नि:शुल्क जूता वितरण

    3 months ago

    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, वाटिका द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व की पहल के अंतर्गत कुम्भा मार्ग स्थित दर्शन स्पेशल स्कूल में अध्ययनरत विशेष आवश्यकताओं वाले विद्यार्थियों के लिए निशुल्क जूता वितरण फीडिंग हैंड्स संस्था एवं बिन्नी चप्पल के श्री विकास बैराठी के सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

     

    कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना, उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा उनके आत्मविश्वास को सशक्त बनाना था। जूते प्राप्त करते ही बच्चों के चेहरों पर प्रसन्नता और उत्साह स्पष्ट रूप से झलक उठा, जिससे कार्यक्रम का वातावरण भावनात्मक और प्रेरणादायी बन गया।

    इस अवसर पर डीन, स्पेशल एजुकेशन डॉ. वंदना सिंह ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ हसन दीन खान, राघवेंद्र यादव, गीता रानी एवं श्रीमती सीमा चौधरी एवं विशेष शिक्षा विभाग के छात्र छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए विद्यार्थियों को अपने हाथों से जूते वितरित किए। अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर परिश्रम, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

    कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय प्रशासन ने यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एवं फीडिंग हैंड्स एवं विकास बैराठी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहलें न केवल विद्यार्थियों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करती हैं, बल्कि समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों को भी सुदृढ़ करती हैं।

    यह आयोजन सामाजिक सरोकार और समर्पण का एक उत्कृष्ट उदाहरण सिद्ध हुआ, जिसने शिक्षा के साथ-साथ मानवता के मूल्यों को भी सशक्त बनाने का संदेश दिया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    राजस्थान विश्वविद्यालय का भूमि घोटाला: विरासत की नीलामी या प्रशासनिक षड्यंत्र?
    Next Article
    इग्नू ने जनवरी 2026 एडमिशन सेशन के लिए MBA प्रोग्राम के लिए आवेदन आमंत्रित किए

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment