Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    21000 महिलाओं की निकलेगी कलश यात्रा शाम को होगा दीपोत्सव

    10 hours ago

    भगवान श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया जाएगा धूमधाम से

     

    रामगंज मंडी में आयोजित हो रही बागेश्वर धाम सरकार के आचार्य पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा के एक दिन पूर्व 22 जनवरी को दोपहर 1:00 बजे रामगंज मंडी नगर के प्रमुख मार्ग से होकर कलश यात्रा निकाली जाएगी! कलश यात्रा में 21000 से अधिक महिलाएं शामिल होंगी! महिलाओं को कलश बागेश्वर धाम सरकार की ओर से निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे जिन्हें महिलाएं कलश यात्रा के बाद अपने साथ घर ले जा सकेंगी! 

     

     मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि 22 जनवरी के दिन ही अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर में प्रभु श्री राम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी! इस ऐतिहासिक और गौरवशाली क्षण को भव्य रूप से आयोजित करने के लिए 22 जनवरी को कलश यात्रा के बाद सभी महिलाएं दीपोत्सव मनाएंगे तथा कलश यात्रा में शामिल 21000 महिलाएं एक साथ दीप प्रज्वलित कर प्रभु श्री राम की आरती करेंगे! यह रामगंज मंडी के लिए मनोहारी और ऐतिहासिक दृश्य होगा! इसके साक्षी रामगंज मंडी नगर वासी बनेंगे! 

     कलश यात्रा दोपहर 1:00 बजे प्रारंभ होगी! जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए निकल जाएगी! कलश यात्रा पर मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत और भव्य अभिनंदन किया जाएगा! पूरे नगर को उसके लिए दुल्हन की तरह सजाया गया है तथा जगह-जगह स्वागत द्वारा लगाए गए हैं!

    Click here to Read More
    Previous Article
    कथा में आने वालों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो इसका विशेष ध्यान रखें - मदन दिलावर
    Next Article
    राजस्थान में शुरू की जाएगी श्री गोवर्धन गांव ग्वाल योजना

    Related धर्म और अध्यात्म Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment