Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भीष्ण गर्मी को देखते हुए जनगणना कार्य को आगे स्थगित किया जाए

    1 hour ago

    भारत जनगणना आयुक्त को टीचर फेडरेशन आफ इंडिया ने लिखा पत्र

    टीचर फेडरेशन आफ इंडिया ने भारत के जनगणना आयुक्त को पत्र लिखकर मांग की गई है कि देश के सभी जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर चल रहा है राजस्थान में यह स्थिति और भी अधिक भयावह हो रही है इससे जनगणना करने वाले कार्मिकों को तापघात तथा लूं का सामना करना पड़ रहा है तथा देशभर के जनगणना में लगे शिक्षक की ओर से स्वास्थ्य की समस्याओं की शिकायत संगठन को मिल रही है ऐसे में टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया ने भारतीय जनगणना महापंजीयक को पत्र लिखकर मांग की है कि जनगणना को आगे स्थगित किया जाए।

     

    टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विपिन प्रकाश शर्मा ने बताया कि जनगणना कार्य में 90% से अधिक शिक्षक लगे हुए हैं ऐसे में उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए, इस गर्मी तथा भयावह लूं को देखते हुए जनगणना का कार्य आगे बढ़ाया जाना समाचिन होगा ताकि कार्य करने वालों के साथ स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं हो।

     

    राजस्थान में यह स्थिति और भी भयावह हो रही है कि राज्य के सभी जिलों में तापमान 47 डिग्री से ऊपर जा रहा है ऐसे कार्मिकों द्वारा कार्य करने की असहजता महसूस की जा रही है इस संबंध में जनगणना निदेशक राजस्थान को भी प्रतिलिपि भेजकर मांग की गई है कि गर्मी को देखते हुए विशेष SOP जारी की जाए तथा जनगणना कार्य करने हेतु निर्धारित समयावधि को आगे बढ़ाया जाएं।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    भारतीय भाषाओं को सशक्त करना ही भारत की आत्मा को सशक्त करना है : प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी CBSE के त्रिभाषा सूत्र (R3) के समर्थन में उठी राष्ट्रीय आवाज़
    Next Article
    शिक्षा मंत्री के साथ शैक्षिक महासंघ की वार्ता , गतिरोध समाप्त,आंदोलन स्थगित ग्रीष्मावकाश 28 जून तक

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment