Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    कनाडा में उगाही से जुड़े फायरिंग मामले में तीन भारतीय गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल

    6 hours ago

    ओटावा/सरे (कनाडा)। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे शहर में उगाही के उद्देश्य से एक आवास पर गोलीबारी के मामले में तीन भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक किशोर भी शामिल है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में भेज दिया है।

    पुलिस के अनुसार, रविवार तड़के करीब चार बजे सरे इलाके में गश्त के दौरान एक घर के बाहर गोली चलने और हल्की आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीमों ने आसपास संदिग्ध वाहन को देखा, जिसके सवार मौके से पैदल फरार हो गए। कुछ ही देर बाद तीनों संदिग्धों को एक राइडशेयर वाहन में सवार होने के दौरान हिरासत में ले लिया गया।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 21 वर्षीय हरजोत सिंह, 19 वर्षीय तरनवीर सिंह और 21 वर्षीय दयाजीत सिंह बिलिंग के रूप में हुई है। तीनों पर एक आवासीय स्थान पर गोली चलाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को शुक्रवार तक न्यायिक हिरासत में रखा गया है। विदेशी नागरिक होने के कारण इस मामले में कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (CBSA) को भी सूचित किया गया है।

    पुलिस ने बताया कि फायरिंग की घटना के दौरान घर में लोग मौजूद थे, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग को समय रहते बुझा लिया गया, लेकिन गोलीबारी से आवास को नुकसान पहुंचा है। मामले की जांच अब सरे पुलिस सेवा की मेजर क्राइम शाखा कर रही है।

    यह कार्रवाई ‘प्रोजेक्ट एश्योरेंस’ के तहत की जा रही गश्त का हिस्सा थी, जिसे हाल के महीनों में सरे और लोअर मेनलैंड क्षेत्र में उगाही से जुड़े मामलों में बढ़ोतरी के बाद शुरू किया गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह भी इसी इलाके में उगाही से जुड़े एक अन्य गोलीबारी मामले में दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था।

     

    कनाडाई पुलिस का कहना है कि उगाही और संगठित अपराध से जुड़े मामलों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया जाएगा।

    Click here to Read More
    Previous Article
    दिल्ली की दमघोंटू हवा पर टकराते सरकारी दावे: क्या वायु प्रदूषण से हो रही हैं मौतें?
    Next Article
    ईरान–अमेरिका तनाव के बीच वार्ता की पहल, इस्तांबुल में होने वाली बैठक पर टिकी निगाहें

    Related देश Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment