Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पीएम मोदी के जन्मदिन पर युवा मोर्चा की जल, जन एवं सेवा संकल्प यात्रा

    2 hours ago

    गुजरात से शुरू होगी यात्रा, राजस्थान में होगा भव्य स्वागत

    जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जल, जन एवं सेवा संकल्प यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान को लेकर राजस्थान भाजपा युवा मोर्चा ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

    भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थान वडनगर (गुजरात) से वाराणसी तक बाइक यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा राजस्थान के कई जिलों से होकर गुजरेगी।

    उन्होंने बताया कि यात्रा के राजस्थान में प्रवेश के दौरान भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की ओर से विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही युवा मोर्चा द्वारा सेवा, जनसंपर्क एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

    यात्रा को सफल बनाने के लिए राजस्थान भाजपा युवा मोर्चा ने संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत विभिन्न जिलों के लिए जिला प्रभारी एवं रूट प्रभारी नियुक्त किए गए हैं जो यात्रा के मार्ग, स्वागत कार्यक्रमों और अन्य गतिविधियों के समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे।

    युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने कहा कि यह यात्रा युवाओं में सेवा सामाजिक सहभागिता और राष्ट्रहित की भावना को मजबूत करने का संदेश देगी। अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को सेवा एवं जनकल्याण की गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

    हर जिले में स्वागत से लेकर रात्रि विश्राम ओर गतिविधियां

    यात्रा के किसी जिले में पहुंचने पर वहां स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वक्ताओं द्वारा कार्यक्रम को लेकर कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। दीप संकल्प, विकसित भारत को लेकर संवाद,युवा टैलेंट गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

    पौधों के साथ दर्ज होगा सेवा संकल्प

    यात्रा के दौरान 25 पौधे लगाए जाएंगे। इन पौधों के पास 25 वर्ष की सेवा संकल्प यात्रा लिखी पट्टिका लगाई जाएगी। इसके जरिए पर्यावरण संरक्षण के साथ अभियान प्रतिकात्मक रूप से जोड़ा जाएगा। वड़नगर से आने वाले यात्रियों को वन डिस्ट्रिक्ट,वन प्रोडक्ट योजना के तहत अवगत करवाया जाएगा और सम्मानित किया जाएगा।

    प्रधानमंत्री से जुड़ी स्मृतियों को भी किया जाएगा साझा

    जिन जिलों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोई याद या स्मृति जुड़ी हुई है वहां उससे संबंधित चित्र वडनगर से आने वाले यात्रियों को भेंट किया जाएगा। इसमें युवाओं की भागीदारी ज्यादा रहेगी।

     

     

     

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में उत्साह एवं उमंग के साथ आयोजित हुआ नवागंतुक स्वागत समारोह
    Next Article
    टीचर्स वीक" Theme (Empowering Educators) के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment