Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में उत्साह एवं उमंग के साथ आयोजित हुआ नवागंतुक स्वागत समारोह

    1 hour ago

     

    जयपुर, यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, वाटिका, जयपुर के स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंसेज एवं स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज के संयुक्त तत्वावधान में 12 सितंबर 2026 को ई-ब्लॉक स्थित सेमिनार हॉल में नवागंतुक स्वागत समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों का विश्वविद्यालय परिवार में आत्मीय स्वागत करना तथा उनकी प्रतिभा और रचनात्मकता को मंच प्रदान करना था।

    कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंसेज की अधिष्ठाता डॉ. रजनी माथुर के स्वागत उद्बोधन से हुआ। उन्होंने सभी नवागंतुक विद्यार्थियों का हार्दिक स्वागत करते हुए उन्हें विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

    इस अवसर पर विश्वविद्यालय की प्रेसिडेंट प्रोफेसर (डॉ.) रश्मि जैन ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, अनुशासन, सकारात्मक सोच एवं निरंतर प्रयास के साथ अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

    प्रो-चेयरपर्सन डॉ. अंशु सुराना का प्रेरणादायक संदेश भी विद्यार्थियों के लिए प्रस्तुत किया गया। उन्होंने नवागंतुक विद्यार्थियों का विश्वविद्यालय परिवार में स्वागत करते हुए उनके सफल एवं सुखद शैक्षणिक जीवन की मंगलकामना दी।

    कार्यक्रम का मंच संचालन छात्रा रिहान अफरीन द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया। विद्यार्थियों ने गायन, नृत्य, नाटक एवं रैम्प वॉक सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रस्तुतियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों की प्रतिभापूर्ण प्रस्तुतियों ने समारोह को जीवंत एवं यादगार बना दिया।

    कार्यक्रम के सफल आयोजन में विज्ञान समन्वयक डॉ. चारु दुबे, स मनीषा यादव तथा स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज की खुशबू चौधरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    जलपान व्यवस्था में विद्यार्थियों हर्षित, यतेंद्र, भरत एवं सुनील तथा संकाय सदस्य वेद प्रकाश ने सराहनीय सहयोग प्रदान किया।

    कार्यक्रम के अंत में स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने आभार प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय की अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, अधिष्ठाता, सभी संकाय सदस्यों, विद्यार्थियों एवं आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया।

    नवागंतुक स्वागत समारोह विद्यार्थियों के लिए उत्साह, उमंग, मनोरंजन और नए परिचयों से भरा रहा। कार्यक्रम ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, सहभागिता एवं टीम भावना को बढ़ावा देने के साथ उनके विश्वविद्यालय जीवन की एक सुखद एवं यादगार शुरुआत की।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    फार्मेसी छात्रों ने किया डीडी फार्मास्युटिकल्स का औद्योगिक भ्रमण

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment