Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    आरोही-2026 में छात्राओं ने जमाया रंग; कनक बारी बनीं मिस फ्रेशर, फैशन शो में टेक्सटाइल डिजाइन विभाग रहा प्रथम

    1 hour ago

    जयपुर। गांधी नगर स्थित राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में नवागंतुक छात्राओं के स्वागत हेतु फ्रेशर पार्टी 'आरोही-2026' का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवागंतुक छात्राओं द्वारा एकल नृत्य, फैंसी ड्रेस एवं फैशन शो जैसी विविध व मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।

    समारोह के दौरान छात्राओं ने रेट्रो थीम पर रैंप वॉक कर अपना प्रभावशाली परिचय दिया। 'मिस फ्रेशर-2026' प्रतियोगिता के लिए संस्थान के सभी छह डिप्लोमा विभागों से चयनित छात्राओं के मध्य कैटवॉक व इंट्रोडक्शन राउंड, टैलेंट राउंड तथा क्वेश्चन-आंसर राउंड का कड़ा व रोचक मुकाबला हुआ। बहुप्रतिभाशाली प्रदर्शन के आधार पर कड़े मुकाबले के पश्चात कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग की हिमानी वैष्णव रनर-अप रहीं तथा मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट (MOM) विभाग की कनक बारी ने अपने उत्कृष्ट एवं आत्मविश्वास से परिपूर्ण प्रदर्शन से 'मिस फ्रेशर-2026' का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया।

    इसके साथ ही सभी विभागों की छात्राओं ने विभिन्न समसामयिक एवं रचनात्मक थीमों पर मनमोहक फैशन शो का प्रदर्शन किया, जिसमें उत्कृष्ट परिधान निर्माण, पारंपरिक व आधुनिक डिजाइन और प्रभावी थीम प्रस्तुति के बूते टेक्सटाइल डिजाइन विभाग ने प्रथम स्थान हासिल किया।

    संस्थान की प्राचार्या श्रीमती शालिनी गुप्ता एवं छात्रा सलाहकार श्रीमती लक्ष्मी जैन ने छात्राओं की शानदार सृजनात्मक प्रस्तुतियों, आत्मविश्वास व अनुशासन की भूरि-भूरि सराहना की तथा अंत में विजयी छात्राओं को पुरस्कार व स्मृति-चिह्न प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    विश्वविद्यालय में राजस्थानी भाषा विभाग प्रारंभ करने की घोषणा कर हम सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को जो उपहार
    Next Article
    आरोही-2026 में छात्राओं ने जमाया रंग; कनक बारी बनीं मिस फ्रेशर

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment