Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    प्रो.मोहन लाल शर्मा, डॉ. विनोद बिहारी शर्मा ने किया पीठाध्यक्ष के पद पर कार्यभार विश्वविद्यालय के कुलगुरु से की शिष्टाचार भेंट

    2 hours ago

    शोध एवं विश्वविद्यालय के विकास की भावी योजनाओं पर हुई चर्चा

    जयपुर। जगतगुरु रामान्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद् की 76वीं बैठक (दिनांक 18 जुलाई 2026) में लिए गए निर्णय के क्रम में विश्वविद्यालय की विभिन्न शोध पीठों पर पीठाध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए शनिवार को दो पीठाध्यक्षों ने विधिवत पदभार ग्रहण किया।

    विश्वविद्यालय के अनुसन्धान केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम में भट्टमथुरानाथ शास्त्री साहित्यपीठ के पीठाध्यक्ष के रूप में प्रो. विनोद बिहारी शर्मा तथा पद्मभूषण पट्टाभिराम शास्त्री मीमांसा एवं धर्मपीठ के पीठाध्यक्ष के रूप में प्रो. मोहन लाल शर्मा ने अनुसन्धान केन्द्र के निदेशक प्रो. राजधर मिश्र की उपस्थिति में अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत दोनों विद्वानों ने विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. मदनमोहन झा से शिष्टाचार भेंट कर संबंधित पीठों के माध्यम से संचालित किए जाने वाले अनुसंधान कार्यों, भावी योजनाओं तथा विश्वविद्यालय के समग्र शैक्षणिक, शोध एवं संस्थागत विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। कुलगुरु ने दोनों पीठाध्यक्षों से भारतीय ज्ञान परम्परा, संस्कृत वाङ्मय तथा भारतीय दर्शन के विविध आयामों पर गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान, प्रकाशन एवं अकादमिक गतिविधियों को गति देने का आह्वान किया। इस अवसर पर दोनों पीठाध्यक्षों ने विश्वविद्यालय के छात्रावास में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के सहयोग से निःशुल्क भोजन व्यवस्था प्रारम्भ कराने तथा छात्र भोजन व्यवस्था के लिए ₹21 लाख का सहयोग उपलब्ध कराने हेतु कुलगुरु प्रो. मदनमोहन झा के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।

    उल्लेखनीय है कि कार्यपरिषद् के निर्णयानुसार महाकविज्ञानसागर जैनदर्शनपीठ, सवाई जयसिंह ज्योतिर्विज्ञानपीठ, भट्टमथुरानाथ शास्त्री साहित्यपीठ, पं. नित्यानन्द शास्त्री आधुनिक संस्कृतपीठ तथा पद्मभूषण पट्टाभिराम शास्त्री मीमांसा एवं धर्मपीठ सहित विश्वविद्यालय के अनुसन्धान केन्द्र की सभी आठ रिक्त शोध पीठों पर पीठाध्यक्षों का चयन पूर्ण हो चुका है। कुलगुरु प्रो. मदनमोहन झा के मार्गदर्शन में इन शोध पीठों के माध्यम से व्यापक, उच्चस्तरीय एवं परिणामोन्मुख अनुसंधान को प्रोत्साहित करने तथा भारतीय ज्ञान परम्परा के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रसार के लिए विभिन्न कार्ययोजनाएँ तैयार की जा रही हैं।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    शिक्षकों की मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं, दिल्ली कूच करेंगे हजारों शिक्षक
    Next Article
    छात्र हितों की लड़ाई में अडिग: राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्र नेता शुभम रेवाड़ की भूख हड़ताल 11वें दिन भी जारी, SMS अस्पताल से भी संघर्ष जारी

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment