Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    प्रतिभा से लक्ष्य तक: बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन, सम्मान और सफलता की नई उड़ान

    7 hours ago

    सफलता के लिए दृढ़ निश्चय, समय का सदुपयोग और मजबूत नेटवर्किंग जरूरी : सीए अभिषेक बियानी

    जयपुर: बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस, जयपुर द्वारा विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘लक्ष्य’ लाइफ चेंजिंग मोटिवेशनल सेमिनार, नि:शुल्क पर्सनल करियर काउंसलिंग, प्रतिभा सम्मान एवं शिक्षक सम्मान समारोह–2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ सही मार्गदर्शन, आत्मविश्वास और आवश्यक कौशल प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करना रहा।

    समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प स्वागत के साथ हुई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह, पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। समारोह में तीन स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें संस्कार स्कूल , कृष्णम पब्लिक स्कूल और मयूर स्कूल के लगभग 230 विद्यार्थी शामिल रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ आए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया तथा उनके मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को उनकी सहभागिता एवं उपलब्धि के लिए मेडल और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

    कार्यक्रम में असिस्टेंट डायरेक्टर सीए अभिषेक बियानी ने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता के लिए आवश्यक पांच आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने दृढ़ निश्चय के साथ कार्य करने, काम को कल पर न टालने, सभी के प्रति सम्मानजनक व्यवहार रखने और मजबूत नेटवर्किंग विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी अच्छी आदतें विद्यार्थी जीवन को बेहतर बनाने के साथ भविष्य की सफलता की मजबूत नींव तैयार करती हैं।

    वहीं असिस्टेंट डायरेक्टर सीए साक्षी बियानी ने विद्यार्थियों को लगातार नई स्किल्स सीखने और उन्हें व्यवहार में उतारने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य और उद्देश्य स्वयं निर्धारित करना चाहिए तथा उसे हासिल करने के लिए आवश्यक कौशल एवं क्षमताओं का विकास करना चाहिए।

    उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में करियर काउंसलिंग के लिए बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस आने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपनी रुचि, क्षमता और करियर लक्ष्य के अनुसार उचित मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए व्यक्तिगत करियर काउंसलिंग का लाभ उठा सकते हैं।

    समारोह के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को पहचानने, निरंतर सीखने और अपने लक्ष्य की दिशा में सकारात्मक प्रयास करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, शिक्षकों के सम्मान के माध्यम से विद्यार्थियों के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान को भी सराहा गया।

    समारोह का सफल संचालन बी.एड कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ.शिप्रा गुप्ता द्वारा किया गया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    शोधार्थी कपिल देव वर्मा को पीएचडी की उपाधि प्रदान की
    Next Article
    शिक्षा के मंदिरों को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने देंगे: अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजकीय विद्यालय में कथित राजनीतिक हस्तक्षेप पर महासंघ सख्त

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment