Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल परिणाम: कक्षा 10 में 50% से अधिक विद्यार्थी उत्तीर्ण, छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर

    3 months ago

    जयपुर। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल, जयपुर द्वारा कक्षा 10 एवं कक्षा 12 की अक्टूबर–नवम्बर 2025 सत्र (स्ट्रीम-2 व पूरक परीक्षा) का परिणाम माधव सभागार में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा घोषित किया गया। परिणाम में कक्षा 10 में 50 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों के उत्तीर्ण होने के साथ छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा, जो ओपन स्कूल प्रणाली की प्रभावशीलता को दर्शाता है।

     

    जारी परिणाम के अनुसार कक्षा 10 में कुल 18,101 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 9,074 विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए। कक्षा 10 का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 50.13 प्रतिशत रहा, जबकि छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 51.89 और छात्रों का 47.43 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं कक्षा 12 में कुल 12,874 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे, जिनमें से 5,958 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। कक्षा 12 का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 46.28 प्रतिशत रहा। इस कक्षा में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 47.51 जबकि छात्रों का 44.77 प्रतिशत रहा।

     

    परिणाम घोषणा के अवसर पर समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक एवं राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की निदेशक श्रीमती अनुपमा जोरवाल, अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक अशोक कुमार मीणा, सचिव राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल श्रीमती अरुणा शर्मा सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बता दे कि परीक्षार्थी अपना परिणाम विभागीय वेबसाइट https://rsosadmission.rajasthan.gov.in/rsos/ पर देख सकते हैं।

    Click here to Read More
    Previous Article
    केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर परिसर में द्विदिवसीय विशिष्ट व्याख्यान कार्यक्रम सम्पन्न
    Next Article
    देशभर के कुलपति, शिक्षाविद् एवं नीति-निर्माता इस दो दिवसीय सम्मेलन में सहभागी होंगे, जो उच्च शिक्षा के भविष्य की दिशा तय करेगा

    Related रिजल्ट Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment