Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    स्कूल ऑफ लॉ द्वारा करियर अवसर एवं POCSO अधिनियम पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    3 days ago

    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, वाटिका के स्कूल ऑफ लॉ द्वारा *करियर अवसर* एवं *बाल लैंगिक अपराध संरक्षण अधिनियम (POCSO Act)* विषय पर एक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज को बाल संरक्षण कानूनों तथा विधि क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसरों के प्रति जागरूक करना था।

    डॉ. मोनिका शर्मा, डीन, स्कूल ऑफ लॉ ने बाल अपराधों एवं उनके समाधान पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने POCSO अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बच्चों की सुरक्षा एवं न्याय सुनिश्चित करने के महत्व पर प्रकाश डाला।

     वीरेंद्र सिंह एवं डॉ. हिमांशी श्रीवास्तव ने विधि क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न करियर अवसरों की जानकारी प्रदान करते हुए विद्यार्थियों को अपने भविष्य के प्रति प्रेरित किया।

    रिया चिल्ड्रन एकेडमी के निदेशक कृष्ण कुमार शर्मा एवं उनकी टीम ने इस कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करते हुए स्कूल ऑफ लॉ के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की।

    कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने करियर एवं अपराध संबंधी विभिन्न प्रश्न पूछे, जिससे कार्यक्रम अत्यंत संवादात्मक एवं ज्ञानवर्धक बना।

    संस्थान की प्रेसिडेंट डॉ. रश्मि जैन ने इस कार्यक्रम के आयोजन हेतु प्रेरणा एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।

    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, वाटिका के प्रो- चेयरपर्सन डॉ. अंशु सुराना ने संदेश के माध्यम से कार्यक्रम की सराहना करते हुए विभाग को इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी आयोजित करने के लिए प्रेरित किया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    विदेश में अध्ययन“ विषय पर एक सत्र का आयोजन
    Next Article
    इंस्टीट्यूशन्स इनोवेशन काउंसिल (IIC), यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर द्वारा “प्रायोजित/बीज अनुदान प्रस्ताव कार्यशाला” का सफल आयोजन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment