Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सुदूर जर्मनी में महकी मरुधरा की माटी फ्रैंकफर्ट में राजस्थानी प्रवासियों की भव्य 'दाल-बाटी गोठ' संपन्न

    4 hours ago

    फ्रैंकफर्ट। सात समंदर पार, जर्मनी के ऐतिहासिक शहर फ्रैंकफर्ट में मरुधरा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जीवंत परंपराओं का एक अनूठा संगम देखने को मिला। अवसर था प्रवासी राजस्थानियों द्वारा आयोजित भव्य 'सामूहिक दाल-बाटी गोठ' का, जहाँ सौ से अधिक राजस्थानी प्रवासियों ने अपनी सहभागिता से सात समंदर पार एक 'लघु राजस्थान' जीवंत कर दिया। जयपुर की सेवानिवृत्ति जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता के पुत्र और पुत्रवधू आकाश एवं छवि ने बताया कि इस सांस्कृतिक अनुष्ठान के केंद्रबिंदु में रहीं प्रवासी राजस्थानी महिलाएँ, जिनके कुशल नेतृत्व, आत्मीय प्रबंधन और अनूठे संयोजन ने इस गोठ को केवल एक खान-पान का आयोजन न रखकर, एक अविस्मरणीय उत्सव में बदल दिया। सुदूर विदेश में जब पारंपरिक राजस्थानी व्यंजनों की सोंधी सुगंध हवाओं में घुली, तो वहाँ उपस्थित हर व्यक्ति अपनी माटी की महक से सराबोर हो उठा। आत्मीयता के इस मिलन ने भौतिक दूरियों को पाटकर सीधे मातृभूमि के अंतर्मन से जोड़ दिया।

    ​आयोजन के दौरान वैचारिक एवं सांस्कृतिक संवाद, आत्मीय परिचय और सामुदायिक सुदृढ़ता का एक ऐसा विहंगम दृश्य उपस्थित हुआ, जिसने भारतीय वसुधैव कुटुंबकम् की भावना को चरितार्थ कर दिया। सभी उपस्थित जनों ने इस बात को रेखांकित किया कि अपनी जड़ों से जुड़े रहने के लिए ऐसे आयोजन प्रवासी समाज के लिए रीढ़ की हड्डी की तरह हैं।

    ​फ्रैंकफर्ट की धरा पर सजी यह 'दाल-बाटी गोठ' केवल स्वाद का उत्सव नहीं थी, बल्कि यह विदेशी परिवेश में राजस्थानी अस्मिता, परस्पर सौहार्द, सांस्कृतिक गौरव और अटूट भाईचारे का एक अनुकरणीय अध्याय बन गई।

     

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    मरूभूमि में खजूर की खेती का कमाल : 270 पौधों से बदली किसान की तकदीर
    Next Article
    राज्य परियोजना निदेशक एवं स्कूल शिक्षा आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा ने किया राजस्थान संपर्क पोर्टल का निरीक्षण

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment