Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    विश्व ऑटिज्म अवेयरनेस दिवस पर यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में जागरूकता रैली एवं कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों ने दिखाई संवेदनशील भागीदारी

    6 days ago

    जयपुर। विश्व ऑटिज्म अवेयरनेस दिवस के अवसर पर यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, वाटिका, जयपुर के विशेष शिक्षा विभाग द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में ऑटिज्म के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सकारात्मक एवं समावेशी दृष्टिकोण विकसित करना रहा।

     

    कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 11:30 बजे से 12:00 बजे तक आयोजित जागरूकता रैली से हुई, जिसमें विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. वंदना सिंह ठाकुर, अधिष्ठाता, विशेष शिक्षा विभाग एवं डी.एड. (आईडीडी) की छात्रा अलका यादव ने ऑटिज्म से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की तथा 20 अंकों का एक टेस्ट भी आयोजित किया गया।

     

    इस अवसर पर चेयरपर्सन डॉ. प्रेम सुराना ने कहा कि ऑटिज्म से प्रभावित बच्चों को समझना और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। वहीं प्रो-चेयरपर्सन डॉ. अंशु सुराना ने अपने संदेश में कहा कि शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में संवेदनशीलता, सहानुभूति और सामाजिक जिम्मेदारी का विकास करना है, ताकि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को समाज में सशक्त रूप से जोड़ा जा सके।

     

    प्रेसिडेंट डॉ. रश्मि जैन ने कहा कि ऑटिज्म कोई बाधा नहीं, बल्कि एक अलग क्षमता है, जिसे उचित मार्गदर्शन से सशक्त बनाया जा सकता है। प्रो-प्रेसिडेंट डॉ. अंकित गांधी ने विद्यार्थियों से सामाजिक विषयों के प्रति जागरूक और सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

     

    कार्यक्रम का संचालन डॉ. वंदना सिंह ठाकुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में हसानुद्दीन खान एवं मनीष कुमार मीणा का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. अनूप शर्मा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. कमल किशोर जांगिड़, उपकुलसचिव इंजी. नरेश अरोड़ा, विभागाध्यक्ष डॉ. सीताराम माली, संकाय सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

     

    अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने पर बल दिया, जिससे समाज में ऑटिज्म के प्रति जागरूकता एवं संवेदनशीलता को और अधिक बढ़ाया जा सके।

    Click here to Read More
    Previous Article
    निम्स यूनिवर्सिटी राजस्थान को मिली "SOCACON 2026" अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस की मेजबानी कल डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
    Next Article
    अब अभिभावक प्रवेश के लिए आ रहे है परंतु ऑफलाइन आवेदन का प्रावधान नहीं होने से उन्हें प्रवेश नहीं मिल सकता

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment