Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, वाटिका जयपुर में आईपीआर एवं पेटेंट फाइलिंग पर कार्यशाला का सफल आयोजन

    1 month ago

    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, वाटिका के इंस्टीट्यूशन्स इनोवेशन काउंसिल (IIC) द्वारा “आईपीआर एवं पेटेंट फाइलिंग” विषय पर एक महत्वपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक कार्यशाला का आयोजन यूओटी सेमिनार हॉल (ए-ब्लॉक) में हाइब्रिड मोड के माध्यम से सफलतापूर्वक किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं शिक्षकों को बौद्धिक संपदा अधिकार (Intellectual Property Rights) की महत्ता, नवाचारों की सुरक्षा तथा पेटेंट फाइलिंग की प्रक्रिया के बारे में जागरूक करना था।

     

    कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय की आदरणीय अध्यक्ष डॉ. रश्मि जैन एवं प्रो-प्रेसिडेंट डॉ. अंकित गांधी के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से संपन्न हुआ, जिनका निरंतर सहयोग संस्थान में नवाचार, शोध एवं उद्यमिता संस्कृति को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

     

    इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में दीपेन्द्र सिंह चौहान, एग्जामिनर ऑफ ट्रेडमार्क्स, कॉपीराइट्स एवं जियोग्राफिकल इंडिकेशन, इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑफिस, इंडिया (वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय) ने प्रतिभागियों को बौद्धिक संपदा अधिकारों के विभिन्न आयामों, पेटेंट फाइलिंग की प्रक्रियाओं, कानूनी प्रावधानों तथा नवाचारों के संरक्षण से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने अपने व्याख्यान में आईपीआर की वर्तमान समय में बढ़ती प्रासंगिकता, स्टार्टअप्स एवं शोधकर्ताओं के लिए इसके महत्व तथा नवाचारों को सुरक्षित करने की आवश्यकताओं पर विशेष रूप से प्रकाश डाला।

     

    कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. चारु दुबे, सहायक प्रोफेसर, स्कूल ऑफ बेसिक्स एंड एप्लाइड साइंस एवं ज्योति चौहान, सहायक प्रोफेसर, स्कूल ऑफ लॉ द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर इंस्टीट्यूशन्स इनोवेशन काउंसिल के संयोजक डॉ. सागर कुमार ने मुख्य वक्ता, आयोजन से जुड़े सभी समन्वयकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का औपचारिक समापन किया।

     

    यह कार्यशाला प्रतिभागियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुई तथा नवाचार, अनुसंधान एवं बौद्धिक संपदा संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही।

    Click here to Read More
    Previous Article
    राज्य बजट 2026-27 को अंतिम रूप दिए जाने के पश्चात उप मुख्यमंत्री (वित्त) दिया कुमारी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की
    Next Article
    राजस्थान बजट 2026: विकसित प्रदेश की संकल्पना; नारी शक्ति, युवा और किसानों पर केंद्रित रहा पिटारा

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment